Stock to Buy: कमाई का मौका! JP मॉर्गन ने इन 2 शेयरों पर लगाया दांव, 22% तक मिल सकता है रिटर्न – stocks to buy jpmorgan projects 22 percent upside on kei industries and polycab india



Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने वायर और केबल सेक्टर की दो कंपनियों के शेयरों को “ओवरवेट” की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। इनमें केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) और पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के शेयर शामिल हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि इन दोनों शेयरों में मौजूदा स्तर से 15% से 22% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

जेपी मॉर्गन ने KEI इंडस्ट्रीज के लिए 5,250 रुपये और पॉलीकैब इंडिया के लिए 8,900 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह KEI इंडस्ट्रीज में करीब 21.5% और पॉलीकैब इंडिया में लगभग 15.7% की संभावित तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज का मानना है कि ये दोनों कंपनियां भारत में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिफिकेशन और एनर्जी ट्रांजिशन जैसे लॉन्ग-टर्म ट्रेंड्स का सीधा फायदा उठाने की बेहतर स्थिति में हैं। रिपोर्ट में इन्हें “पिक्स एंड शोवल्स” प्ले बताया गया है> यानी ऐसे सेक्टर में मजबूत खिलाड़ी, जो बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी बदलाव का आधार बनते हैं।

जेपी मॉर्गन का यह भी कहना है कि आने वाले समय में इन दोनों कंपनियों के अर्निंग प्रति शेयर (EPS) अनुमानों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसकी एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉपर की कीमतों में तेजी है, जो केबल और वायर कंपनियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 के लिए पॉलीकैब और KEI इंडस्ट्रीज के EPS अनुमान बाजार की आम सहमति से 8% से 12% अधिक हैं।

हालांकि रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी गई है कि वायर और केबल सेक्टर में बड़े कॉरपोरेट समूहों की एंट्री से कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। खास तौर पर वायर सेगमेंट में नए खिलाड़ियों के आने से इंडस्ट्री मार्जिन और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉय्ड (RoCE) पर दबाव पड़ सकता है। इसके बावजूद JP मॉर्गन का मानना है कि अपने मजबूत ब्रांड, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और स्केल की वजह से KEI इंडस्ट्रीज और Polycab अपनी राइवल कंपनियों की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं।

बता दें है कि पिछले साल मार्च में अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने वायर और केबल बिजनेस में उतरने का ऐलान किया था। इसके तहत अदाणी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई कच्छ कॉपर लिमिटेड ने प्रणीता इकोकेबल्स नाम की जॉइंट वेंचर कंपनी बनाई, जिसमें अदाणी ग्रुप की 50% हिस्सेदारी है। वहीं, फरवरी 2025 में अल्ट्राटेक सीमेंट ने भी करीब 1,800 करोड़ रुपये के कैपेक्स के साथ वायर और केबल सेगमेंट में एंट्री का ऐलान किया था।

नए कॉम्पिटीशन पर KEI इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गुप्ता ने CNBC-TV18 से बातचीत में कहा था कि वायर और केबल इंडस्ट्री इतनी बड़ी है कि नए खिलाड़ियों को भी एडजस्ट कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे बड़े समूहों को इस बिजनेस में स्केल बनाने में समय लगेगा। इसलिए फिलहाल मार्जिन या कारोबार को लेकर चिंता की बात नहीं है।

शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो KEI इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले सत्र में 1.8% गिरकर 4,325 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। हालांकि बीते छह महीनों में यह शेयर करीब 15.9% चढ़ चुका है। वहीं पॉलीकैब के शेयर 0.8% की गिरावट के साथ 7,690 रुपये के भाव पर बंद हुए और पिछले एक साल में इस शेयर ने करीब 23% का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top