Share Market Rise: सेंसेक्स में 700 अंकों की तूफानी रिकवरी! इन 2 बड़ी खबरों ने पलटा शेयर बाजार का रुख – share market see sharp recovery on 2 big reasons sensex rises 700 pts from day s low nifty at 25700



Share Market Recovers: भारतीय शेयर बाजारों में आज 12 जनवरी को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बाजार खुलते ही लुढ़क गए, लेकिन दोपहर बाद अचानक तस्वीर पूरी तरह बदल गई। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 700 अंकों की जोरदार छलांल लगाकर हरे निशान में लौट आया। निफ्टी भी 25,500 के नीचे से उछलकर मजबूती के साथ हरे निशान में लौट आया। शयेर बाजार की इस अचानक वापसी के पीछे भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें और वैल्यू बाइंग को दो बड़े कारण माना जा रहा है।

इससे पहले शुरुआती कारोबार में कमजोर ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते सेंसेक्स 715.17 अंक या 0.85% गिरकर 82,861.07 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी भी फिसलकर 25,473.40 तक आ गया और 25,500 के अहम स्तर के नीचे चला गया।

हालांकि, इसके बाद बाजार में अचानक माहौल बदला और दोनों प्रमुख सूचकांकों ने तेज रिकवरी दर्ज की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपनी पूरी गिरावट को रिकवर करके मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में आ गए। इस रिकवरी के पीछे 2 बड़े कारण रहे।

1. भारत-अमेरिका ट्रेड बातचीत से बढ़ा भरोसा

शेयर बाजार में तेजी के पीछे की सबसे बड़ी वजह भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर का बयान रहा। सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों देश ट्रेड डील को एक्टिवली बातचीत कर रहे हैं और इस पर अगली बातचीत जल्द होने वाली है। गोर ने कहा, “दोनों पक्ष लगातार ट्रेड पर सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं और अगली बड़ी बैठक कल होने वाली है।” उनके इस बयान से निवेशकों में यह उम्मीद जगी कि भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द ही एक अच्छी खबर आ सकती है। इसके बाद शेयर बाजार में दोबारा खरीदारी देखने को मिली।

इसके अलावा, गोर ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक से दो साल में भारत का दौरा कर सकते हैं, जिससे दोनों देशों के संबंधों को लेकर बाजार के सेंटीमेंट को और मजबूत हुई। इन बयानों के बाद सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करते हुए करीब 83,454.62 के आसपास ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी भी संभलकर 25,670.20 के पास पहुंच गया।

2. लगातार गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार की मजबूती के पीछे दूसरा अहम कारण निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग रहा। पिछले सप्ताह शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों तक गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, भारतीय सामानों पर संभावित अमेरिकी टैरिफ और ग्लोबल भू-राजनीति से जुड़ी चिंताओं के चलते निवेशक सतर्क बने हुए थे।

सोमवार को जब बाजार शुरुआती गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन पर पहुंचा, तो कई निवेशकों ने इसे खरीदारी का मौका माना। खासतौर पर चुनिंदा ब्लूचिप और हैवीवेट शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला और बेंचमार्क इंडेक्स तेजी से संभल गए।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top