
Stock market today : बाजार में लगातार छठे दिन बिकवाली का मूड दिख रहा है। निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के बावजूद निफ्टी करीब 100 प्वाइंट फिसलकर 25600 के करीब कारोबार कर रहा है। रिलायंस, भारती, L&T और ICICI बैंक ने बाजार पर दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी कमजोर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी नरमी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 8 फीसदी उछला है। आज फार्मा और रियल्टी में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। डिवीज, लॉरेस लैब्स और शोभा डेवलपर्स लगभग 3 फीसदी टूटे हैं।
साथ ही डिफेंस, ऑटो, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन चुनिंदा FMCG, मेटल और NBFCs में रौनक देखने को मिल रही है। चीन की ओर से कंम्पिटीशन बढ़ने की आशंका से BHEL और हिताची एनर्जी में बिकवाली जारी है। आज भी दोनों शेयर 5 फीसदी टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। रॉयटर के हवाले से चीनी पावर कंपनियों पर रोक हटने की खबर आई थी।
टेक्निकल व्यू
टेक्निकल नजरिए से देखें तो एनालिस्ट्स का कहना कि 25,619 पर 100-डे के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे निर्णायक ब्रेक होने पर बिकवाली 25,318 पर अगले सपोर्ट की ओर बढ़ सकती है, जबकि किसी भी रिकवरी को 25,950–26,000 के ज़ोन में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी पर रणनीति
ऐसे में आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25774-25809 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25889-25913 पर है। इसके लिए पहला बेस 25579-25607 पर और बड़ा बेस 25464-25509 पर है। शुक्रवार को बिकवाली और उछाल में बिकवाली की रणनीति कारगर रही। नीचे की तरफ शॉर्ट का टार्गेट 25662 हासिल हुआ। कैश में FIIs की भारी बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में भी बिकवाली रही। भारी कॉल शॉर्ट देखने को मिले हैं। अब FIIs का नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स पर बढ़कर 1.86 LK पहुंच गया है। 25800-900-26000 पर भारी कॉल राइटिंग औ 25600-500 पर पुट राइटिंग हुई है।
टेक्निकली बेस-1 सबसे अहम है। यहां पर 25600 पुट/100DEMA/20WEMA है। अभी तक बैंक निफ्टी का सपोर्ट मिल रहा था अब वहां भी कमजोरी दिखी है। मौजूदा शॉर्ट में रजिस्टेंस-1 पर SLs लगाएं, इस जोन के नीचे उछाल में शॉर्ट करें। सबसे अहम बेस-1 होगा, यहां शॉर्ट सौदों को चेक करें, अगर रुके तो मुनाफा बांधे, रिवर्सल का इंतजार करें। बेस-1 के नीचे टूटे और टिके तो नीचे बेस-2 भी दिखेगा, इसी हिसाब से ट्रेड करें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59467-59610 और बड़ा रजिस्टेंस- 59878-59956/60064 पर है। इसके लिए पहला बेस 58946(50DEMA)-59087 और बड़ा बेस- 58645-58746 पर है। शुक्रवार को 10/20DEMA को तोड़ा, साथ ही 59500 अहम पुट राइटर्स जोन भी टूटा। अब सबसे मजबूत ICICI बैंक और PSU बैंकों से भी सहारा नहीं मिल रहा है। 59500 पर पुट राइटर अभी भी मौजूद हैं, लेकिन 59500 का PCR घटकर 1.16 पर आ गया है। रजिस्टेंस-1 हासिल नहीं हुआ तो एक्टिव पुट राइटर्स इसे कठिन रजिस्टेंस बना सकते हैं। इसलिए रजिस्टेंस-1 के नीचे बेचे और उछाल में बेचने की रणनीति, नीचे लक्ष्य बेस-1 रखें। बेस-1 पर सौदों को चेक करें, जो बेहद अहम (50DEMA), होल्ड किया तो पुलबैक संभव है। अगर बेस-1 पर सपोर्ट नहीं मिला तो नीचे बेस-2 की ओर बड़ा ब्रेकडाउन दिख सकता है।
एंजेल वन के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च चीफ मैनेजर,ओशो कृष्ण का कहना है कि पिछले कुछ सेशन में निफ्टी के 50-DEMA को तोड़ने के बाद सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। यह लेवल पिछले तीन महीनों से इंडेक्स को सपोर्ट दे रहा था। टेक्निकल नज़रिए से,चार्ट स्ट्रक्चर अब बेयरिश रुझान दिखा रहा है,जिसमें 25,500–25,400 ज़ोन को अगला संभावित सपोर्ट एरिया माना जा रहा है।
दूसरी ओर, 25,900 (50-DEMA) पर ब्रेकडाउन ज़ोन से अब इंटरमीडिएट रेजिस्टेंस मिलने की उम्मीद है, जबकि 20-DEMA पर मज़बूत बैरियर 26,000–26,050 ज़ोन के आसपास है। इन लेवल से ऊपर ब्रेकआउट होने पर इंडेक्स में खरीदारी का मोमेंटम फिर से शुरू हो सकता है। अभी के लिए,हल्की पोजीशन बनाए रखने और लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलने के लिए किसी भी उछाल का इस्तेमाल करने की सलाह होगी।
मौजूदा मार्केट हालात को देखते हुए,सावधानी बरतना समझदारी होगी। मार्केट में किसी भी तेज़ी को संतुष्ट होने के बजाय, लॉन्ग पोजीशन कम करने के एक अच्छे मौके के तौर पर देखना चाहिए।
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए ओशो कृष्ण ने कहा कि तीन दिनों तक साइडवेज़ कंसोलिडेशन के बाद, आखिरी दो सेशन में बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिससे लगभग 1,000 अंकों की तेज़ गिरावट आई। हफ़्ते का अंत कमज़ोर रहा, बैंक निफ्टी 1.5 प्रतिशत गिर गया। पिछले हफ़्ते टेक्निकल स्ट्रक्चर और मार्केट सेंटीमेंट में तेज़ी से बदलाव आया। इससे बैंक निफ्टी ने पिछले हफ़्ते की सारी बढ़त गंवा दी। हालांकि,निफ्टी की तुलना में इस हेवीवेट इंडेक्स में गिरावट थोड़ी कम रही। लेकिन 59,500 के पिछले ब्रेकआउट ज़ोन और 20-DEMA से ऊपर टिके रहने में नाकाम रहने से शॉर्ट टर्म का आउटलुक कमज़ोर हुआ है।
आगे चलकर, बैंक निफ्टी के लिए तत्काल टारगेट 58,881 के आसपास स्थित 50-EMA नजर आ रहा जो पहले के एक मज़बूत सपोर्ट ज़ोन का काम कर रहा था। इस लेवल से नीचे निर्णायक ब्रेकडाउन से बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और संभावित रूप से शॉर्ट-टर्म ट्रेंड रिवर्सल का संकेत मिल सकता है, साथ ही डबल-टॉप बनने का जोखिम भी है। लेवल के हिसाब से,बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 58,800 के आसपास दिख रहा है, जिसके बाद 58,000 के पास मज़बूत सपोर्ट है। ऊपर की तरफ, 59,700–59,800 का ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है, जबकि 60,100–60,300 बैंड में मज़बूत ओवरहेड सप्लाई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।