Share Market Fall: शेयर बाजार इन 5 कारणों से खुलते ही धड़ाम! सेंसेक्स 425 अंक टूटा, निफ्टी भी 25,600 के नीचे – share market falls today on 5 key reason sensex down 450 points nifty slips below 25600



Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 12 जनवरी को लगातार छठवें दिन भारी गिरावट जारी रखी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 400 अंकों से अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 25,600 के भी नीचे चला गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

सुबह 09:45 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 423.18 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 83,153.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 130.55 या 0.51 फीसदी टूटकर 25,552.75 के स्तर पर आ गया था।

शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 5 अहम कारण रहे-

1. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

शेयर बाजार में हालिया गिरावट के पीछे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली है। विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार 9 जनवरी को लगातार 5वें दिन बिकवाली की और बाजार से करीब 3,769.31 करोड़ रुपये निकाले। जनवरी महीने में एक दिन छोड़कर, बाकी सभी दिन उन्होंने शेयर बाजार से पैसे निकाले हैं। इस महीने अब तक वे कुल 12,189 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं, जिससे बाजार पर लगातार दबाव हुआ है।

2. US फेड के चेयरमैन के खिलाफ जांच शुरू

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने खुलासा किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू हुई है। पॉवेल का कहना है कि उनके खिलाफ आपराधिक जांच इस वजह से शुरू हुई है क्योंकि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें तय करते समय राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकताओं को मानने की बजाय आम लोगों की भलाई को पहले देखा।

इस खबर के आते ही अमेरिकी शेयर मार्केट में खलबची मच गई। वॉल स्ट्रीट के फ्यूचर्स में तेज गिरावट देखने को मिली। नैस्डेक का फ्यूचर्स 200 अंकों तक टूट गया। इसका असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला।

3. क्रूड के दाम में उछाल

अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को क्रूड ऑयल के दाम में उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.26 प्रतिशत बढ़कर 63.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई, जिससे शेयर मार्केट के लिए सेंटिमेंट और खराब हो गया। भारत क्रूड ऑयल के बड़े खरीदार देशों में से एक है। क्रूड के महंगे होने से देश के इंपोर्ट बिल में इजाफा होता है और महंगाई के मोर्चे पर भी दबाव दिखता है।

4. इंडिया VIX में उछाल

शेयर बाजार के निवेशकों में मौजूद घबराहट का संकेत देने वाला इंडिया वोलैटेलिटी इंडेक्स (India VIX) सोमवार को करीब 8.5 फीसदी तक उछलकर 11.94 पर पहुंच गया। आमतौर पर इंडिया VIX के बढ़ने का मतलब होता है कि निवेशक बाजार में तेज उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर रहे हैं और उनके अंदर रिस्क लेने का सेंटीमेंट कम हुआ है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top