
Stocks in Focus: नए हफ्ते (12 से 16 जनवरी) में निवेशक कई अहम कॉरपोरेट एक्शन पर नजर रखेंगे। इनमें FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे, डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस से जुड़े कॉरपोरेट एक्शन और ग्लोबल संकेत शामिल हैं। इसी वजह से टाटा ग्रुप की TCS, Kotak Mahindra Bank, Best Agrolife और TAAL Tech जैसे शेयर फोकस में रहेंगे।
TCS के शेयरों को मिलेगा डिविडेंड का तोहफा
Tata Consultancy Services (TCS) ने 23 दिसंबर 2025 को बताया था कि वह जनवरी में वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी। हालांकि, इसका अंतिम फैसला बोर्ड की मंजूरी के बाद होगा।
डिविडेंड की रकम की घोषणा कंपनी के तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों के साथ होने की संभावना है। TCS का रिजल्ट 12 जनवरी को आएगा। कंपनी के बोर्ड ने 17 जनवरी 2026 को तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है।
Best Agrolife का बोनस और स्टॉक स्प्लिट
एग्रोकेमिकल सेक्टर से जुड़ी बेस्ट एग्रोलाइफ अपने शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी, यानी निवेशकों को उनके पास मौजूद हर 2 शेयर पर 1 शेयर मुफ्त मिलेगा।
इसके साथ ही कंपनी 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट भी करेगी। इसका मतलब है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाला हर एक शेयर टूटकर 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा, जिससे शेयरों की संख्या बढ़ेगी और ट्रेडिंग के लिहाज से स्टॉक ज्यादा सुलभ हो जाएगा
अगले हफ्ते के कॉरपोरेट एक्शन
नीचे उन कंपनियों की लिस्ट दी गई है, जिनके डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट या बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते तय है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।