
BSE स्मॉलकैप कंपनी ताल टेक लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2026 के लिए 35 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड मिलने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी 2026 है।
इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने 6 जनवरी की मीटिंग में डिविडेंड को मंजूरी दी थी। कुल 10,90,71,970 रुपये का डिविडेंड बांटा जाएगा। डिविडेंड का पेमेंट 5 फरवरी 2026 तक कर दिया जाएगा।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड बांटा था। ताल टेक का मार्केट कैप 951 करोड़ रुपये है। शेयर की कीमत वर्तमान में 3051.05 रुपये है।
कंपनी का पुराना नाम TAAL Enterprises Limited था। यह एक इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है। इसमें प्रमोटर्स के पास 50.80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर 6 महीनों में 11 प्रतिशत गिरा है।
शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 4,344 रुपये और एडजस्टेड लो 2100 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।