Vedanta को मिली एक खास मंजूरी, शेयरों में रहेगी तेज हलचल की गुंजाइश – vedanta gets nclt nod for demerger scheme with talwandi sabo power share price may move fast



Vedanta Share Price: दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की माइनिंग कंपनी वेदांता के शेयरों में सोमवार 13 जनवरी को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो तेज हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) की मुंबई बेंच ने वेदांता के डीमर्जर स्कीम को मंजूरी दे दी है। कंपनी को यह मंजूरी ऑर्डर 9 जनवरी 2026 को मिला। इसका असर वेदांता के शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह बिकवाली के माहौल में 1.05% की बढ़त के साथ ₹609.90 पर बंद हुआ था। एक कारोबारी दिन पहले बिकवाली का माहौल इसलिए आया था, क्योंकि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने वाले एक नए प्रतिबंध विधेयक को अमेरिका में मंजूरी ने निवेशकों के बीच घबराहट बढ़ा दी और हाहाकार मच गया।

क्या है Vedanta की डीमर्जर योजना?

वेदांता ने ऐलान किया है कि एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने उसकी सहायक कंपनियों से जुड़ी स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी है। इस योजना में तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल), वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड, माल्को एनर्जी लिमिटेड, वेदांता बेस मेटल्स लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी एक्ट, 2013 की धारा 230–232 के तहत दायर इस स्कीम के तहत वेदांता एलुमिनियम, पावर, आयरन एंड स्टील और बेस मेटल्स जैसे अलग-अलग बिजनेस को अलग-अलग एंटिटीज में बांट सकेगी।

वेदांता का योजना डीमर्जर के जरिए मैनेजमेंट का फोकस और ऑपरेशनल एफिसिएंसी बढ़ाना, और शेयरहोल्डर्स औक क्रेडिटर्स को निवेश के लिए अलग-अलग मौका मुहैया कराना है। इस योजना के तहत वेदांता की पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी तलवंडी साबो पावर कंपनी के मर्चेंट पावर अंडरटेकिंग को अपने अधीन लेगी। इस योजना को नवंबर 2025 में आयोजित बैठक में तलवंडी साबो पावर के 100% सिक्योर्ड क्रेडिटर्स और 99.99% अनसिक्योर्ड क्रेडिटर्स की मंजूरी मिली थी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

वेदांता के शेयरों ने निवेशकों की कम समय में ही ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 7 अक्टूबर 2025 को इसके शेयर ₹362.20 पर थे जो इसके लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह नौ ही महीने में 73.91% उछलकर 7 जनवरी 2026 को ₹629.90 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 13 एनालिस्ट्स में से 9 ने इसे खरीदारी और 4 ने होल्ड रेटिंग दी है। इसे किसी भी एनालिस्ट ने सेल रेटिंग नहीं दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹686 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹480 है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top