
Bharat Coking Coal IPO : कोल इंडिया की सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल (BCCL) का IPO आज से 13 जनवरी तक खुला रहेगा। IPO के लिए प्राइस बैंड 21-2 रुपए प्रति शेयर तय की गई है। कंपनी की इस आईपीओ से 1071 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। इसमें 46.57 करोड़ शेयरो का ऑफर फॉर सेल है। BCCL कोल इंडिया की सब्सिडियरी है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में कंपनी के माइन्स हैं। 30 सितंबर 2025 तक इसके कुल 34 ऑपरेशनल माइन्स थे। इसके पर 4 अंडरग्राउंड माइंस, 26 ओपनकास्ट माइंस और 4 मिक्स्ड माइंस हैं।
सीएनबीसी-आवाज़ के साथ IPO की डिटेल पर बात करने के लिए भारत कोकिंग कोल के CMD, मनोज कुमार अग्रवाल और कोल इंडिया के डायरेक्टर (फाइनेंस), मुकेश अग्रवाल जुड़े। इस बातचीत में कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि BCCL कोकिंग कोल के उत्पादन में देश की सबसे बड़ी कंपनी है। यह 50 साल से ज्यादा पुरानी कंपनी है। कंपनी ने पिछले साल 45.5 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था। 2030 तक कंपनी का उत्पादन बढ़ा कर 56 मिलियन टन से ज्यादा करने का है। कंपनी का रिजर्व 1 अरब टन से ज्यादा का है। निवेशकों को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि कंपनी का रिजर्व 100 साल से ज्यादा की जरूरतें पूरी कर सकता है। कोकिंग कोल का उत्पादन स्टील इंडस्ट्री के लिए कच्चे माल का काम करता है।
आगे देश में स्टील का उत्पान बढ़ने के साथ ही कोयले का मांग और उत्पादन दोनों में बढ़त होगी। इससे कंपनी की आय भी बढ़ेगी और कैपिटल गेन भी होगा। आईपीओ से आया सारा पैसा पैरेंट कंपनी CIL को जाएगा। CIL इस पैसे को रेयर अर्थ और सोलर एनर्जी जैसे अलग-अलग वर्टिकल्स में लगाएगी। इससे कंपनी और उसके निवेशकों दोनों को फायदा होगा। आगे भी कोयले की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।
आईपीओ पर एक्सपर्ट की राय
हालांकि, कंपनी का FY2025 और 6MFY2026 का परफॉर्मेंस अस्थायी ऑपरेशनल रुकावटों और खराब मौसम से प्रभावित हुआ था, लेकिन ये चुनौतियां अस्थायी हैं। वॉशरी के विस्तार, एसेट मोनेटाइजेशन की पहलों और माइनिंग एक्टिविटी के सामान्य होने के साथ ही FY2027 से कंपनी के वॉल्यूम और कमाई में रिकवरी की उम्मीद है, जिससे निवेशकों को लॉन्ग-टर्म में फायदा होगा।
23 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर वैल्यूएशन के हिसाब से, यह इश्यू 10711.1 करोड़ रुपये के मार्केट कैप की संभावना दिखा रहा है। FY2025–26 के परफॉर्मेंस को देखते हुए और यह मानते हुए कि आगे चलकर अर्निग नॉर्मल हो जाएगी, कंपनी का वैल्यूएशन सही और आकर्षक लग रहा है।
भारत कोकिंग कोल (BCCL) का कम कीमत वाला IPO स्वाभाविक रूप से निवेशकों को अपनी और आकर्षित करेगा। यह आईपीओ हमें आकर्षक वैल्यूएशन पर एक उच्च-गुणवत्ता वाली कैश-जेनरेटिव कोयला PSU में निवेश का अच्छा मौका दे रहा है। उम्मीद है कि स्थिर कैश फ्लो, ऊंची एंट्री बैरियर और भारत में कोकिंग कोल एसेट्स की कमी के कारण IPO को संस्थागत और रिटेल दोनों निवेशकों से मजबूत सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ऐसे में निवेशकों को अच्छे लिस्टिंग गेन के लिए BCCL को ‘सब्सक्राइब‘ करने की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।