Petronet LNG के शेयर में 18% उछाल की गुंजाइश! जेपी मॉर्गन ने रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ाया – petronet lng shares gained as much as 4 percent as jpmorgan upgraded the stock and raised its price target check the details



ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने पेट्रोनेट LNG लिमिटेड के स्टॉक के लिए रेटिंग और टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है। रेटिंग को अपग्रेड कर ‘ओवरवेट’ कर दिया गया है। वहीं प्राइस टारगेट अब ₹335 प्रति शेयर है। रिवाइज्ड टारगेट शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 18% ज्यादा है। ब्रोकरेज के अनुसार, दहेज में मार्च में 50 लाख टन सालाना का एक्सपेंशयन चालू होने के बाद बेहतर वॉल्यूम के कारण पेट्रोनेट LNG की कमाई में तेजी आ सकती है।

जेपी मॉर्गन ने 5% टैरिफ बढ़ोतरी और कम इंपेयरमेंट लागत को भी मुख्य पॉजिटिव फैक्टर बताया है। हालांकि ब्रोकरेज ने दहेज टैरिफ पर फिर से बातचीत हो सकने और बड़े PDH पूंजीगत खर्च से पैदा होने वाले जोखिमों को वैल्यूएशन से जुड़ी मुख्य चिंताओं में गिना है। यह भी कहा है कि ये मसले कुछ समय तक अनसुलझे रहने की संभावना है। इस बीच, जेपी मॉर्गन का मानना ​​है कि बढ़ती कमाई स्टॉक को सपोर्ट करेगी।

इससे पहले सिटी ने हाल ही में एक नोट में पेट्रोनेट LNG के लिए रेगुलेटरी जोखिमों की चेतावनी दी थी। कहा था कि बदलते रेगुलेटरी और प्रतिस्पर्धी माहौल से मोलभाव या सौदेबाजी की ताकत कंपनी के ऑफटेकर्स के पक्ष में शिफ्ट हो सकती है। ऑफटेकर्स यानि जो कंपनी से माल/सर्विस खरीदते हैं।

Petronet LNG शेयर में तेजी

पेट्रोनेट LNG के शेयर में 9 जनवरी को दिन में 4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी और BSE पर भाव 295.80 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 43500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सा प्रमोटर्स के पास है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 335.75 रुपये और एडजस्टेड लो 263.70 रुपये है। वर्तमान में 33 एनालिस्ट पेट्रोनेट LNG को ट्रैक करते हैं। इनमें से 15 ने स्टॉक के लिए ‘बाय’ रेटिंग दी है, जबकि 9 ने ‘होल्ड’ और 9 ने ‘सेल’ की सिफारिश की है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

Petronet LNG का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 11009.13 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 805.75 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 50979.56 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3926.37 करोड़ रुपये रहा। Petronet LNG, भारत सरकार और देश की प्रमुख पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) का जॉइंट वेंचर है।



Source link

Scroll to Top