BHEL share price : कल की बिकवाली के बाद आज शुरुआती कारोबार में BHEL के शेयर 3% से ज़्यादा भागे, नए ऑर्डर ने भरा जोश – bhel share price after yesterday sell off bhel shares surged more than 3 percent in early trading today boosted by new orders



BHEL share price : आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में तेज़ी से रिकवरी हुई और ये 3 प्रतिशत से ज़्यादा चढ़ गए। पॉलिसी से जुड़ी चिंताओं के कारण हुई भारी बिकवाली के एक दिन बाद आज स्टॉक में उछाल देखने को मिल रहा है।

शुरुआती कारोबार में स्टॉक 3.31 प्रतिशत बढ़कर 280.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यह रिकवरी गुरुवार की लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट के बाद हुई है। कल BHEL का शेयर इंट्राडे में लोअर सर्किट पर पहुंच गया था। यह गिरावट उन रिपोर्ट्स के बाद आई थी जिनमें कहा गया था कि भारत सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए बोली लगाने वाली चीनी कंपनियों पर लगी पाबंदियों में ढील दे सकता है। इस खबर के चलते कल कैपिटल-गुड्स स्टॉक्स की भारी पिटाई हुई थी।

इस पिटाई के बाद शुक्रवार को UBS ने BHEL पर ‘बाय’ कॉल दी है जिसका टारगेट प्राइस 375 रुपये प्रति शेयर सेट किया गया है। यह टारगेट गुरुवार के क्लोजिंग लेवल से 35 प्रतिशत से ज़्यादा है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी को मिले नए ऑर्डर से आगे इसकी कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी।

UBS ने BHEL को कोल इंडिया और BHEL के जॉइंट वेंचर BCGCL से मिले 5,400 करोड़ रुपये के कोल गैसिफिकेशन और रॉ सिनगैस क्लीनिंग प्लांट ऑर्डर का हवाला देते हुए कहा है कि इससे कंपनी की अर्निंग्स में मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी। यह प्रोजेक्ट, एक कोल-टू-अमोनियम-नाइट्रेट प्लांट के लिए है। इसमें BHEL की अपनी प्रेशराइज़्ड फ्लूइडाइज़्ड बेड गैसिफिकेशन (PFBG) टेक्नोलॉजी का पहला कमर्शियल इस्तेमाल होगा। इस प्रोजेक्ट का एग्जीक्यूशन पीरियड 42 महीने और ऑपरेशन और मेंटेनेंस का समय 60 महीने है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top