
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने सरकारी कंपनी NHPC Ltd. को ‘हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है। स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस ₹117 प्रति शेयर रखा है। यह टारगेट गुरुवार को स्टॉक के क्लोजिंग प्राइस से करीब 43% ज्यादा है। CLSA ने शुक्रवार, 9 जनवरी को एक नोट में कहा कि 2026 NHPC के लिए एक बड़े बदलाव वाला साल हो सकता है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी में साल-दर-साल आधार पर 64% की बढ़ोतरी होगी। FY25 से FY27 के दौरान प्रति शेयर कमाई में 90% की बढ़ोतरी का अनुमान है।
CLSA ने आगे कहा कि यह ग्रोथ NHPC की लंबी अवधि, यानि कि दस साल के विस्तार की कहानी को और मजबूत करेगी। CLSA ने ऐसी 3 मुख्य वजह गिनाई हैं, जो स्टॉक में तेजी ला सकती हैं…
– पार्वती II प्रोजेक्ट के लिए टैरिफ को फाइनल करना, जो NHPC के रेगुलेटेड इक्विटी बेस का लगभग 25% है।
– सुबनसिरी लोअर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का पूरी तरह से चालू होना। यह NHPC का दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है और इसके 2026 की चौथी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।
– 2026 में 4 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट और एक पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट मिलने की संभावना। इससे FY35 तक कंपनी की कमाई और ग्रोथ की विजिबिलिटी बेहतर हो सकती है।
NHPC के शेयर में तेजी
NHPC के शेयर में शुक्रवार को तेजी है। शुरुआती कारोबार में BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 2 प्रतिशत के उछाल के साथ 83.75 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 83100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिलहाल NHPC को 8 एनालिस्ट ट्रैक कर रहे हैं। इनमें से 4 ने स्टॉक के लिए ‘बाय’ रेटिंग दी है, एक ने ‘होल्ड’ की सलाह दी है, जबकि 3 ने ‘सेल’ कॉल दी है।