Panacea Biotec के शेयर पर टूटे निवेशक, डेंगू वैक्सीन पर बड़े डेवलपमेंट के बाद 10% तक तेजी – panacea biotec shares gained upto 10 percent after announcement of completion of enrolment for dengue vaccine candidate dengiall phase 3 trial



फार्मास्यूटिकल्स कंपनी पैनेशिया बायोटेक के शेयरहोल्डर्स के लिए 8 जनवरी का दिन शानदार रहा। दिन में शेयर ​में 10 प्रतिशत तक की तेजी दिखी और BSE पर कीमत 422.30 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप 2500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। दरअसल कंपनी ने अपने डेंगू वैक्सीन कैंडिडेट ‘डेंगीऑल’ के फेज III क्लिनिकल ट्रायल में एनरोलमेंट पूरा होने की घोषणा की है।

एक रेगुलेटरी अपडेट में कंपनी ने बताया कि लेट स्टेज ट्रायल में कुल 10,335 पार्टिसिपेंट्स को शामिल किया गया। वैक्सीन या प्लेसबो लेने के बाद हर पार्टिसिपेंट की दो साल तक निगरानी की जाएगी ताकि डेंगीऑल की प्रभावशीलता और इम्यूनोजेनेसिटी को परखा जा सके।

डेंगीऑल हो सकती है पहली स्वदेशी सिंगल डोज डेंगू वैक्सीन

डेंगीऑल एक टेट्रावेलेंट डेंगू वैक्सीन है, जिसे भारत में विकसित किया जा रहा है और इसे सिंगल शॉट फॉर्मूलेशन के रूप में डिजाइन किया गया है। यह वैक्सीन एक ही डोज में सभी चार डेंगू वायरस सेरोटाइप DEN1, DEN2, DEN3 और DEN4 के जीवित, कमजोर स्ट्रेन का इस्तेमाल करती है। पैनेशिया बायोटेक ने कहा कि डेंगीऑल के देश की पहली स्वदेशी सिंगल डोज डेंगू वैक्सीन होने की उम्मीद है। यह 2027 तक मार्केट में लॉन्च हो सकती है। कंपनी साल 2008 से इस वैक्सीन पर काम कर रही है।

Panacea Biotec शेयर 2 साल में 117 प्रतिशत उछला

पैनेशिया बायोटेक के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर 2 साल में 117 प्रतिशत चढ़ा है। एक महीने में यह 24 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.48 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 581 रुपये और एडजस्टेड लो 282.15 रुपये है।



Source link

Scroll to Top