खरीद लें ये 2 शेयर! जेपी मॉर्गन ने घटाए टारगेट प्राइस, फिर भी मिल सकता है 60% तक का रिटर्न – stocks to buy jpmorgan cut kaynes dixon tech share price target still see up to 60 percent upside



Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) सेक्टर की दोनों दिग्गज कंपनियों- डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Tech) और केन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Tech) के टारगेट प्राइस में कटौती की है। हालांकि उसने इन दोनों शेयरों पर अपनी ओवरवेट की रेटिंग बरकार रखी है। ब्रोकरेज का मानना है कि निकट अवधि की चुनौतियों के बावजूद, लंबी अवधि में इन कंपनियों के बिजनेस फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं।

जेपी मॉर्गन ने केन्स टेक्नोलॉजी के लिए अपना टारगेट प्राइस 20 फीसदी घटाकर ₹6,100 कर दिया है, जो पहले ₹7,550 था। इसके बावजूद, यह नया टारगेट प्राइस मौजूदा स्तरों से करीब 60 फीसदी की तेजी की संभावना जताता है। ब्रोकरेज का कहना है कि ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल वर्टिकल्स में मजबूत मांग के चलते Kaynes की सालाना रेवेन्यू ग्रोथ करीब 30 फीसदी रह सकती है।

हालांकि, ‘कवच’ प्रोग्राम में संभावित देरी के कारण कंपनी को वित्त वर्ष 2026 के लिए अपना रेवेन्यू गाइडेंस ₹4,400 करोड़ से घटाकर ₹4,000 करोड़ करना पड़ सकता है। हालांकि स्मार्ट मीटर बिजनेस के योगदान से EBITDA मार्जिन के करीब 130 बेसिस पॉइंट बेहतर होकर 15.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

वहीं डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) के मामले में जेपी मॉर्नग ने टारगेट प्राइस में 30 फीसदी की बड़ी कटौती करते हुए इसे ₹19,600 से घटाकर ₹13,700 कर दिया है। नया टारगेट प्राइस मौजूदा भाव से करीब 15 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, पिछले साल के ऊंचे बेस के चलते डिक्सन टेक की सालाना रेवेन्यू ग्रोथ फिलहाल सपाट रह सकती है। इसके अलावा, मेमोरी कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मोबाइल फोन की कीमतें बढ़ने से उपभोक्ता मांग पर असर पड़ा है, जिसका दबाव मोबाइल वॉल्यूम पर दिख रहा है। हालांकि, लागत नियंत्रण और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के चलते कंपनी के मार्जिन में करीब 20 बेसिस पॉइंट का सुधार होकर 3.9 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में इन दोनों EMS शेयरों के टारगेट प्राइस में कटौती की थी, लेकिन उसने भी अपनी ‘Buy’ की रेटिंग बनाए रखी थी। बुधवार को कारोबार के अंत में Dixon Technologies के शेयर 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ ₹11,780 पर बंद हुए। वहीं Kaynes Technology के शेयर 1.1 फीसदी चढ़कर ₹3,834 पर बंद हुए।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top