
Shankara Building Products Demerger: शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स (Shankara Building Products Ltd) ने बताया कि अदालत से मंजूर स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के तहत बनी नई कंपनी Shankara Buildpro Limited को शेयर बाजारों से बड़ी मंजूरी मिल गई है। कंपनी को BSE और NSE – दोनों से इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग और ट्रेडिंग की अनुमति मिल चुकी है।
9 जनवरी 2026 से शेयरों में ट्रेडिंग
शंकरा बिल्डिंग के मुताबिक, Shankara Buildpro Limited के शेयरों की लिस्टिंग और ट्रेडिंग 9 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। यह डिमर्जर प्रक्रिया का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है, क्योंकि अब दोनों कंपनियां अलग-अलग पहचान और स्ट्रक्चर के साथ बाजार में मौजूद होंगी।
शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू की उम्मीद
Shankara Buildpro की अलग लिस्टिंग से शेयरहोल्डर्स के लिए बेहतर ट्रांसपेरेंसी और वैल्यू डिस्कवरी की संभावना बनेगी। इसके साथ ही, डिमर्जर के बाद दोनों कंपनियां अपने-अपने कोर बिजनेस और स्ट्रैटेजिक प्राथमिकताओं पर ज्यादा फोकस कर पाएंगी। खासतौर पर बिल्डिंग मटीरियल्स और रिटेल सेगमेंट में।
सितंबर में थी डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट
शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट 23 सितंबर 2025 थी। कंपनी ने अपना ट्रेडिंग बिजनेस Shankara Buildpro Limited को ट्रांसफर किया है। इस डिमर्जर के तहत SBPL के शेयरहोल्डर्स को हर एक शेयर पर Shankara Buildpro का एक शेयर अलॉट किया गया है।
कंपनी के कॉस्ट अपॉर्शनमेंट गाइडेंस के मुताबिक, डिमर्जर के बाद 65.81% वैल्यू Shankara Buildpro को दी गई है। वहीं, 34.19% वैल्यू Shankara Building Products के पास है।
Shankara Building का बिजनेस
Shankara Building Products Limited बिल्डिंग मटीरियल्स और कंस्ट्रक्शन रिटेल सेक्टर में काम करती है। कंपनी अपने रिटेल ब्रांड Shankara Buildpro के जरिए बिल्डिंग प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराती है।
यह कंपनी व्यक्तिगत घर बनाने वालों, ठेकेदारों और संस्थागत ग्राहकों को देशभर में सेवाएं देती है। एक ऐसे बाजार में एक ऑर्गनाइज्ड प्लेयर के रूप में अपनी मजबूत मौजूदगी बना चुकी है, जो अब भी काफी हद तक बिखरा (फ्रैगमेंटेड) माना जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।