
Stocks to Watch: गुरुवार, 8 जनवरी को शेयर बाजार में 15 कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। इन कंपनियों से जुड़े ताजा ऐलान, डील्स, बोर्ड मीटिंग, डिविडेंड, प्रोडक्शन अपडेट और रेगुलेटरी खबरें सामने आई हैं। ऐसे में आईटी, मेटल, फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी और PSU सेक्टर से जुड़े ये शेयर फोकस में रह सकते हैं। इनमें तगड़ी हलचल देखने को मिल सकती है, जिससे इंट्राडे और शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए मौके बन सकते हैं।
आईटी दिग्गज इंफोसिस (Infosys) ने Cognition के साथ एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इसके तहत Cognition के AI सॉफ्टवेयर एजेंट Devin को ग्लोबल एंटरप्राइज क्लाइंट्स के लिए बड़े पैमाने पर तैनात किया जाएगा।
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की सब्सिडियरी Adani Green Energy Twenty Five B Ltd ने एक अहम समझौता किया है। यह Asahi India Glass Limited के साथ 20.8 मेगावाट सोलर-विंड हाइब्रिड पावर सप्लाई के लिए पावर कंजम्पशन एग्रीमेंट और एक ट्राइपारटाइट समझौता है।
IRB Infrastructure Developers ने दिसंबर महीने में टोल रेवेन्यू में मजबूत बढ़त दर्ज की है। यह इसके रोड पोर्टफोलियो पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक को दिखाती है। IRB Group की कुल ग्रॉस टोल कलेक्शन दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर करीब 12 फीसदी बढ़कर ₹753.8 करोड़ पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने यह कलेक्शन ₹674.7 करोड़ रहा था।
Midwest Limited को आंध्र प्रदेश सरकार के माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट से क्वारी लीज का वर्क ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी के ऑपरेशंस में नया डेवलपमेंट जुड़ा है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी रंगीन क्वार्टजाइट ब्लॉक्स की क्वारींग कर सकेगी, जिनका इस्तेमाल कटिंग और पॉलिशिंग में होता है।
सिप्ला लिमिटेड ने US FDA की ओर से Pharmathen International SA को जारी निरीक्षण संबंधी टिप्पणियों को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट्स पर स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने कहा कि स्टॉक एक्सचेंजों से उसे Form 483 से जुड़ी खबरों पर क्लैरिफिकेशन मांगा गया था।
एनएलसी इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक सोमवार, 12 जनवरी 2026 को होगी। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर विचार किया जाएगा।
सरकारी कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि उसने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ एक MoU साइन किया है। इसके तहत राज्य में आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए अगले पांच सालों में 1,00,000 करोड़ रुपये तक की फंडिंग दी जाएगी।
टाटा स्टील ने तीसरी तिमाही (Q3FY26) के लिए प्रोविजनल प्रोडक्शन और डिलीवरी डेटा जारी किया। भारत में कंपनी का क्रूड स्टील प्रोडक्शन 6.34 मिलियन टन रहा, जो दूसरी के 5.65 MT और पिछले साल में तीसरी तिमाही के 5.69 MT से ज्यादा है। यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन रहा।
ईकॉमर्स कंपनी मीशो लिमिटेड ने जानकारी दी कि कंपनी की जनरल मैनेजर (बिजनेस) और सीनियर मैनेजमेंट ऑफिसर मेघा अग्रवाल ने 7 जनवरी 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बजाज होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट ने बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार, 4 फरवरी 2026 को होगी। इसमें 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड नतीजों पर विचार और मंजूरी दी जाएगी।
ग्लैंड फार्मा को Olopatadine Hydrochloride Ophthalmic Solution (आंखों की एलर्जी की दवा) के लिए US FDA की मंजूरी मिल गई है। अब कंपनी इस प्रोडक्ट को अमेरिकी बाजार में उतार पाएगी।
सरकारी कंपनी MOIL लिमिटेड ने विश्वनाथ सुरेश (Vishwanath Suresh) को अपना नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भारत सरकार ने इस्पात मंत्रालय के जरिए की है और यह 7 जनवरी 2026 से प्रभावी है।
NCL Industries ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में सीमेंट प्रोडक्शन और डिस्पैच दोनों में 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। Q3FY26 में कंपनी का सीमेंट प्रोडक्शन बढ़कर 6.95 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 6.61 लाख टन था। वहीं डिस्पैच भी सालाना आधार पर बढ़कर 6.93 लाख टन पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 6.63 लाख टन रहा था।
Panacea Biotec Limited ने अपनी टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन DengiAll के फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल के लिए स्टडी पार्टिसिपेंट्स का एनरोलमेंट पूरा कर लिया है। यह स्वदेशी वैक्सीन के विकास में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।
स्पेशलिटी केमिकल्स निर्माता बालाजी अमाइंस लिमिटेड को महाराष्ट्र सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ इंडस्ट्रीज से सोलापुर के चिंचोली MIDC में स्थित यूनिट-4 के विस्तार के लिए एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मिला है। इसके तहत प्रोजेक्ट को PSI-2013 की मेगा प्रोजेक्ट्स (इन्वेस्टमेंट बेस्ड/100% ग्रॉस बेसिस) स्कीम के अंतर्गत मान्यता दी गई है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।