
Brokerage report : टाटा टेक,टाटा एलेक्सी और KPIT टेक में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल ER&D यानि इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (Engineering Research & Development) कंपनियों पर जेपी मॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट आई है। ER&D शेयरों पर JP मॉर्गन बुलिश है।
जेपी मॉर्गन ने टाटा टेक की रेटिंग NEUTRAL ने बढ़ा कर UNDERWEIGHT कर दी है और इसके लिए टारगेट 570 रुपए से बढ़ा कर 710 रुपए कर दिया है। JP मॉर्गन ने टाटा एलेक्सी का लक्ष्य 4,000 रुपए से बढ़ाकर 4,800 रुपए कर दिया है। साथ ही इस स्टॉक की रेटिंग को भी NEUTRAL से बढ़ा कर UNDERWEIGHT कर दिया है। इसी तरह KPIT टेक पर Overweight रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 1,400 रुपए कर दिया है।
ER&D शेयरों पर JP मॉर्गन बुलिश क्यों?
JP मॉर्गन का कहना है कि पिछले 3 महीने से ऑटो ER&D डिमांड में सुधार देखने को मिला है। OEM ग्राहकों ने धीमी गति से सही लेकिन डिमांड शुरू कर दी है। सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल सेगमेंट में बड़ा डेवलपमेंट देखने को मिल रहा है। Nvidia ने Alpamayo नाम से open-source AI मॉडल लॉन्च किया है। इसी साल Mercedes-Benz CLA में Alpamayo AI दिखेगा।
ऑटो टेक खर्च में ER&D कंपनियों की हिस्सेदारी
बता दें कि KPIT TECH की आय में ऑटो टेक खर्च की हिस्सेदारी 100 फीसदी है। वहीं, TATA ELXSI की आय में ऑटो टेक खर्च की हिस्सेदारी 55 फीसदी है। जबकि,TATA TECH की आय में ऑटो टेक खर्च की हिस्सेदारी 82 फीसदी है।
ER&D शेयर प्राइस
एनएसई पर KPIT TECH के शेयर 56.50 रुपए यानी 4.96 फीसदी की तेजी के साथ 1197 रुपए के आसपास दिख रहे है। आज का इसका इंट्रा डे हाई 1,199 रुपए और इंट्रा डे लो 1,139.40 रुपए है। यह शेयर 1 हफ्ते में 1.99 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.62 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। 1 साल में ये शेयर 18.85 फीसदी टूटा है। वहीं, 3 साल में इसमें 66.94 फीसदी की तेजी आई है।
TATA ELXSI का शेयर 500 रुपए यानी 9.35 फीसदी की तेजी के साथ 5843 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका आज का हाई 5,855 रुपए और आज का लो 5,336 रुपए है। यह शेयर 1 हफ्ते में 11.50 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 12.03 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 1 साल में ये शेयर 10.64 फीसदी टूटा है। वहीं, 3 साल में इसमें 5.42 फीसदी की कमजोरी आई है।
TATA TECH की बात करें तो फिलहाल ये शेयर एनएसई पर 32.35 रुपए यानी 4.98 फीसदी की बढ़त के साथ 680 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसका आज का हाई 686.65 रुपए और आज का लो 651 रुपए है। यह शेयर 1 हफ्ते में 6.08 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 2.36 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 1 साल में ये शेयर 22.60 फीसदी टूटा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।