Cipla share price: 5% टूटा सिप्ला का शेयर, फार्माथेन को US FDA से मिली आपत्तियों ने बनाया दबाव – cipla share price shares fell by 5 percent pressured by objections raised by the us fda regarding pharmathen



Cipla share price : फार्मा दिग्गज सिप्ला में आज 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल कंपनी की पार्टनर फार्माथेन (Pharmathen) पर US FDA की आपत्तियों की डिटेल आ गई है। इसके चलते आज सिप्ला पर भी दबाव बना है। बता दें कि लैनरियोटाइड (Lanreotide) दवा की मार्केटिंग और मैन्युफैक्चरिंग के लिए सिप्ला और फार्माथेन में पार्टनरशिप है।

US FDA की आपत्तियां

फार्माथेन (Pharmathen) पर US FDA की आपत्तियों की डिटेल में कहा गया है कि फार्माथेन ने कंटेमिनेशन रोकने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। उसके कंट्रोल सिस्टम में कमी है। फार्माथेन के Aseptic (सड़न रोकने वाले) प्रोसेसिंग एरिया में कमियां पाई गई हैं। लैब कंट्रोल्स में पूरी प्रक्रिया शामिल नहीं है। कंपनी दवा की शुद्धता और क्वालिटी की प्रक्रिया दिखाने में असफल रही है। सैंपलिंग प्लान और टेस्ट प्रक्रियाओं का पालन नहीं हुआ है। दवा मैन्युफैक्चरिंग वाली बिल्डिंग्स अच्छी स्थिति में नहीं हैं।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

सिप्ला के शेयरों पर नजर डालें तो 12.20 बजे के आसपास ये शेयर 72 रुपए यानी 4.70 फीसदी की गिरावट के साथ 1460 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका इंट्रा डे हाई 1,516 रुपए और इंट्रा डे लो 1,455 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,673 रुपए और 52 वीक लो 1,335 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 3,447,949 शेयर के आसपास है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 2.94 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 3.39 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। 1 साल में ये शेयर 2 फीसदी गिरा है। वहीं, 3 साल में इसमें 36.30 फीसदी की तेजी आई है।



Source link

Scroll to Top