
Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कंज्यूमर प्रोसेस्ड फूड सेक्टर की चार कंपनियों के शेयरों पर कवरेज शुरू की है। इनमें बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International), गोपाल स्नैक्स (Gopal Snacks), प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks) और मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज (Mrs Bectors Food Specialties) शामिल है। ब्रोकरेज ने इनमें से पहली तीन कंपनियों के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। वहीं मिसेज बेक्टर्स फूड के शेयर को इसने ‘न्यूट्रल’ की रेटिंग दी है।
मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, भारत का फूड और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर FY24 में करीब ₹86.8 लाख करोड़ का था, जो FY27 तक बढ़कर ₹109.6 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। बढ़ता शहरीकरण, ब्रांडेड स्नैक्स की बढ़ती मांग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार से इस सेक्टर में लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।
1. बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International)
मोतीलाल ओसवाल ने बीकाजी फूड्स के शेयर को 900 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके पिछले बंद भाव से करीब 26% का अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को FY28 के अनुमानित P/E के 55 गुना पर वैल्यू किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी मजबूत ग्रोथ के लिए अच्छी तरह पोजिशन्ड है। डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार, बेहतर कैपेसिटी यूटिलाइजेशन, ब्रांड विजिबिलिटी में सुधार और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का डाइवर्सिफिकेशन इसके प्रमुख ड्राइवर्स हैं। ब्रोकरेज ने FY25–28 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और एडजस्टेड PAT के लिए क्रमशः 15%, 29% और 39% CAGR का अनुमान लगाया है।
2. गोपाल स्नैक्स (Gopal Snacks)
मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर अपनी ‘Buy’ की रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹400 प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। यह इसके पिछले बंद भाव से करीब 24.5% की तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को FY28 की अनुमानित कमाई के आधार पर 40 गुना P/E पर वैल्यू लगाई है।
ब्रोकरेज का मानना है कि गाथिया से आगे प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट करेगा। हालांकि, उसने यह भी कहा कि प्रमुख बाजारों में डिस्ट्रीब्यूशन विस्तार और कोर मार्केट्स में डिमांड रिकवरी पर निवेशकों को नजर बनाए रखनी होगी। ब्रोकरेज ने FY25–28 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और APAT में क्रमशः 12%, 23% और 23% CAGR की ग्रोथ का अनुमान रखा है।
3. प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks)
मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को 1,500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इस शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 25.5% की तेजी का अनुमान है। यह FY28 की अनुमानित कमाई पर 45 गुना P/E वैल्यूएशन के बराबर है।
मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि कंपनी हाल के समय में अंडरपरफॉर्म कर रही थी, लेकिन अब एक मजबूत टर्नअराउंड की संभावना दिख रही है। प्लांट कंसोलिडेशन और ऑटोमेशन से लागत दक्षता बढ़ने, साथ ही डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल में रणनीतिक सुधार से मार्जिन और मार्केट रीच बेहतर होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने FY25–28 के दौरान रेवेन्यू में 11% CAGR और EBITDA में 57% CAGR का अनुमान जताया है।
4. मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज (Mrs Bectors Food Specialties)
मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज पर मोतीलाल ओसवाल ने ‘न्यूट्रल’ की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 280 रुपये रखा है। यह इस शेयर में करीब 16.8% की तेजी का अनुमान दिखाता है। यह FY28 की अनुमानित कमाई के आधार पर 34 गुना के P/E वैल्यूएशन को दिखाता है।
ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी भारत के प्रीमियम बिस्किट सेगमेंट की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है, जहां इसका पोर्टफोलियो 64% घरेलू और 36% अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैला है। ब्रोकरेज ने FY25–28 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और APAT में क्रमशः 13%, 17% और 21% CAGR का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- 10 टुकड़ों में बंट जाएगा यह मल्टीबैगर शेयर, 5 साल में 89,000% का बंपर रिटर्न दे चुकी है कंपनी
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। बसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।