
Market News : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 7 जनवरी को नेगेटिव शुरुआत कर सकते हैं। इसके संकेत GIFT निफ्टी से मिल रहे हैं जो कमजोरी के साथ लगभग 26,212 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो भारतीय इक्विटी मार्केट में 6 जनवरी को लगातार दूसरे सेशन में गिरावट जारी रही। ऑयल एंड गैस, मीडिया और एनर्जी शेयरों में बिकवाली के चलते निफ्टी 26,200 से नीचे बंद हुआ। हालांकि, IT, मेटल, फार्मा और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से नुकसान कम हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 85,063.34 पर और निफ्टी 71.60 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 26,178.70 पर बंद हुआ।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत
बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। FIIs की दूसरे दिन भी हल्की बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया भी मिलाजुला है। वहीं अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। डाओ जोंस और S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। नैस्डैक भी 0.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा।
करीब 2% फिसला क्रूड, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब चांदी,सोना भी चढ़ा
वेनेजुएला से 30 से 50 मिलियन बैरल क्रूड मिलने के डॉनल्ड ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल में करीब दो परसेंट की गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला बैन किए गए 30 मिलियन से 50 मिलियन बैरल तेल अमेरिका को देगा। इसका भाव 60 डॉलर के करीब आ गया है। वहीं चांदी फिर रिकॉर्ड ऊंचाई के पास पहुंच गई है। सोने में भी उछाल दिखा है।
टाइटन: ज्वेलरी बिजनेस में 41% की ग्रोथ
तीसरी तिमाही में टाइटन के ज्वेलरी और कंज्यूमर बिजनेस में 40 से 41 फीसदी की ग्रोथ संभव है। इसके इंटरनेशनल बिजनेस में भी 79 फीसदी उछाल की उम्मीद है।
GCPL: रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ संभव
तीसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर ने स्टैंडअलोन कारोबार में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद जताई है। कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ भी डबल डिजिट के करीब रहना संभव है। कंपनी ने कहा है कि डिमांड धीरे-धीरे सुधर रही है।
जुबिलेंट फूड: रेवेन्यू में 13.4% की बढ़त
जुबिलेंट फूडवर्क्स के Q3 अपडेट के मुताबिक कंसो रेवेन्यू में 13.4% की बढ़त हुई है। मौजूदा वित्त वर्ष में सबसे कम ग्रोथ दर्ज की गई है। DOMINO INDIA की LIKE-FOR-LIKE ग्रोथ 5% रही है। कंपनी ने इस तिमाही में कुल 114 नए स्टोर खोले हैं।
लोढ़ा के प्री-सेल्स में 25% की बढ़त
तीसरी तिमाही में LODHA DEVELOPERS के सेल्स मोमेंटम में मजबूती दिखी है। प्री-सेल्स 25% बढ़कर 5,620 करोड़ रुपए रही है। हालांकि कलेक्शन में 17% की कमी आई है।
FII और DII फंड फ्लो
6 जनवरी, 2026 को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने लगभग 107.6 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे,जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने लगभग 1,749.4 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे।
अमेरिकी इक्विटी मार्केट
मंगलवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। AI को लेकर नए सिरे से उम्मीदों के कारण चिप स्टॉक्स में तेज़ी आई। मॉडर्ना के शेयरों में उछाल आया और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। S&P 500 0.62% चढ़कर 6,944.82 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.65% बढ़कर 23,547.17 अंक पर पहुंच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.99% बढ़कर 49,462.08 अंक पर पहुंच गया।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 74 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। ताइवान का बाजार 0.52 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।
US बॉन्ड यील्ड
US में 10-साल की ट्रेजरी पर यील्ड 4.15% पर लगभग अपरिवर्तित रही, जबकि 3-साल की यील्ड 3.46% पर अपरिवर्तित रही। ये 4.15 और 3.46 के लेवल पर दिख रहे हैं।
डॉलर इंडेक्स
बुधवार को डॉलर सीमित दायरे में दिख रहा है। अमेरिका के कई इकोनॉमिक डेटा आने वाले हैं जो फेडरल रिज़र्व के रेट आउटलुक के लिए माहौल तय कर सकते हैं। ट्रेडर्स इसे मौजूदा जियोपॉलिटिकल टेंशन से ज़्यादा करेंसी के लिए अहम मान रहे है। फिलहाल ये 98.56 के स्तर पर दिख रहा है।