Swiggy आया QIP प्राइस से भी नीचे, Zomato में भी गिरावट जारी, अब क्या करें? – swiggy share price slips below qip ipo price zomato parent eternal share price down second day in a row but global analysts are bullish



ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स एग्रीगेटर्स स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) की पैरेंट कंपनी एटर्नल (Eternal) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इनके शेयर करीब 5% तक टूट गए। स्विगी के लिए यह लगातार तीसरा दिन दिन है जब इसके शेयर कमजोर हुए हैं जबकि एटर्नल के शेयर आज लगातार दूसरे दिन टूटे हैं। इस गिरावट के साथ ही स्विगी के शेयर इसके QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) प्राइस से भी नीचे आ गए और यह आईपीओ प्राइस के भी नीचे है। हालांकि इसके बावजूद ग्लोबल फंड्स और एनालिस्ट्स इन दोनों पर अभी भी बुलिश बने हुए हैं।

फिलहाल स्विगी के शेयर बीएसई पर 4.56% की गिरावट के साथ ₹360.75 (Swiggy Share Price) और एटर्नल के शेयर 0.71% की फिसलन के साथ ₹279.80 (Eternal Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 4.88% टूटकर ₹359.55 तो एटर्नल 1.97% फिसलकर ₹276.25 तक आ गया था। स्विगी के क्यूआईपी की बात करें तो इसके तहत ₹375 के भाव पर तो आईपीओ के तहत ₹390 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।

Zomato की Eternal और Swiggy पर क्या है एक्सपर्ट्स का रुझान?

रेमंड जेम्स (Raymond James) के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट मैट ओर्टन (Matt Orton) का कहना है कि स्विगी ने अपनी क्रेडिट लाइन्स को मजबूत किया है और इसके पास काफी पैसा है जिसे यह बेहतर निवेश विकल्पों में लगा सकती है। उनका मानना है कि जीएसटी सुधारों का खपत पर पॉजिटिव तौर पर असर पड़ेगा। मैट ओर्टन का मानना है कि स्विगी के शेयर काफी सस्ते हैं। पिछले साल 2025 में इसमें काफी उठा-पटक रही लेकिन अब इस साल 2026 में धमाकेदार तेजी के आसार हैं। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने तो भारत में कंजम्प्शन एक्सपोजर को बढ़ाने के लिए इंडिया फोकस पोर्टफोलियो में एटर्नल को शामिल किया है। ओवरऑल बात करें तो एटर्नल को कवर करने वाले 33 एनालिस्ट्स में 29 ने खरीदारी और 4 ने सेल तो स्विगी को कवर करने वाले 28 एनालिस्ट्स में से 23 ने खरीदारी, 2 ने होल्ड और 3 ने सेल रेटिंग दी है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

स्विगी के शेयरों की एक साल में चाल की बात करें तो पिछले साल 6 जनवरी 2025 को यह एक साल के हाई लेवल ₹546.45 पर थे। इस हाई लेवल से चार ही महीने में यह 45.65% फिसलकर 13 मई 2025 को एक साल के निचले स्तर ₹297.00 पर आ गया था। अब जोमैटो के एटर्नल की बात करें तो पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹189.60 पर था जिससे छह ही महीने में यह 94.30% उछलकर 16 अक्टूबर 2025 को एक साल के हाई ₹368.40 पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top