
Stock market today : पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद, 6 जनवरी को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले। लेकिन कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिख रहा है। फिलहाल 10.25 बजे के आसपास सेंसेक्स 185 अंक यानी 0.32 फीसदी गिरकर 85250 के आसपास दिख रहा था। वहीं, निफ्टी 20 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 26,230 के आसपास कारोबार कर रहा था। निफ्टी पर हिंडाल्को, अपोलो हॉस्पिटल, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील टॉप गेनर में शामिल हैं। जबकि, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, टाटा मोटर्स पीवी और मैक्स हेल्थकेयर टॉप लूज़र नजर आ रहे हैं। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट ट्रेड कर रहे हैं। सेक्टर्स में, मेटल इंडेक्स 1% ऊपर और PSU बैंक इंडेक्स 0.8% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि FMCG, ऑयल एंड गैस और मीडिया में बिकवाली दिख रही है।
निफ्टी पर रणनीति
ऐसे में बाजार में क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26331-26377 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26409-26443/26489 पर है। इसके लिए पहला बेस 26181-26233 पर और बड़ा बेस 26062 (20 DEMA)-26118 (10 DEMA)पर है। निफ्टी कल ऑप्शन रेंज में रहा, कल दो बार गिरावट में खरीदारी की रणनीति कारगर रही। रजिस्टेंस-1 दिन का ऊपरी स्तर था, निफ्टी IT और HDFC बैंक ने दबाव बनाया। FIIs की कैश में खरीदारी नहीं दिखी, इंडेक्स में हल्की खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग हुई। कल FIIs की तरफ से ज्यादातर कॉल शॉर्ट-शॉर्ट पुट कवर हुए। 26300-350-400 के कॉल पर सबसे ज्यादा OI, इसके चलते रजिस्टेंस-1 पर बाधा है। 26200-150-26200 पर पुट OI, आज के लिए बेस-1 अहम सपोर्ट का काम करेगा। आज रजिस्टेंस-1 और बेस-1 रेंज के बीच में उतार-चढ़ाव संभव है। रेंज के बीच में ट्रेड करें, अगर बेस-1 टूटा तो नीचे बेस-2 (10DEMA) टेस्ट करेगा। रजिस्टेंस-1 के ऊपर कॉल राइटर्स जोन को टेस्ट करेगा, फिर 26409-26443 संभव है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 60213-60334/60524 पर और बड़ा रजिस्टेंस- 60671-60778 पर है। इसके लिए पहला बेस- 59689-59867 पर और बड़ा बेस 59357 (20DEMA)-59510 पर है। कल शुरुआत में मजबूती रही, लेकिन आखिरी में रजिस्टेंस-1 से टूटा। दूसरे हाफ में HDFC बैंक के चलते टूटा, लेकिन ICICI बैंक, PSU बैंक मजबूत रहे। डे ट्रेडर्स को सिर्फ बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदने की राय थी, 250 प्वाइंट मिला। 60000 कॉल पर अभी सबसे ज्यादा OI, 59500 अभी सबसे ज्यादा पुट राइटर्स जमे हैं। 60100-200 के ऊपर अभी भी कंफर्ट नहीं, ना ही ऊपर पुट राइटर्स का कन्विक्शन है। कई बार कहा है कि रिकॉर्ड ऊंचाई/ऊपरी स्तर पर खरीदारी नहीं करें, गैपअप को ना पकड़ें। बेस पर फोकस करें, बेस-1 और बेस-2 खरीदारी के लिए अहम, रजिस्टेंस-1 पर ट्रेड चेक करें। अगर रजिस्टेंस-1 पर रुके तो मुनाफा बांधे और निकलने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।