
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
कल क्लोजिंग में भी हमारा नजरिया था कि तेजी बरकरार है और ऐसी मार्केट आपको रोज एक लॉजिकल SL देती है। पिछले दिन के निचले स्तर को SL लेकर पोजीशन में बने रहें। कल हमारा SL 26,150 था, आज वो 26,210 होगा। कल एक और अच्छी बात हुई– डाटा काफी बेहतर रहा। कल स्क्रीन देखकर लग रहा था FIIs की बड़ी बिकवाली होगी। FIIs के वॉल्यूम पिक अप हुए लेकिन बिकवाली नाम मात्र की हुई। हालांकि वॉल्यूम अभी भी 100% लेवल पर नहीं हैं।
बाजार: आज के संकेत
FIIs की कैश में छोटी बिकवाली और इंडेक्स फ्यूचर्स में छोटी खरीदारी हुई। पुट कॉल रेश्यो गिरकर 1.46 से 1 पर आ गया है। कल PCR का 1.46 पर होना ही सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर था। Q3 अपडेट्स ठीक-ठाक हैं: SAIL अच्छा, ट्रेंट और डाबर मिलेजुले रहे। वहीं कोटक बैंक और एक्सिस बैंक के Q3 अपडेट्स अच्छे हैं। कोटक बैंक और एक्सिस बैंक की लोन और डिपॉजिट ग्रोथ दोनों बढ़ी है। इंडसइंड बैंक के Q3 अपडेट्स कमजोर, लोन और डिपॉजिट ग्रोथ दोनों घटी है।
बाजार: क्या हो रणनीति
बाजार का ट्रेंड अभी भी गिरावट में खरीदारी का है। अगर निफ्टी ने कल का हाई निकाला तो एक और बड़ी रैली संभव है। Q3 अर्निंग्स सीजन के लिए तिमााही अपडेट्स फिर उम्मीद बढ़ा रहे हैं, लेकिन पिछली बार भी यही हुआ था और कंपनियों के नतीजे इतने अच्छे नहीं थे। लेकिन इस बार कोई कारण नहीं है नतीजों के अच्छे नहीं होने का है। बाजार में इस समय 2 तरीके के शेयरों पर फोकस करें। मोमेंटम के लिए SL के साथ कमोडिटीज शेयरों को खरीदें , लेकिन पोर्टफोलियो में स्थिरता के लिए अच्छे बैंक, ऑटो, NBFCs शेयरों को गिरावट में खरीदें। बाजार अभी भी लार्जकैप शेयरों का ही है। इस साल सबसे ज्यादा मोमेंटम निफ्टी में ही रहने वाला है। हर 500 अंकों की गिरावट में निफ्टी ETF जोड़ें। पोजिशनल ट्रेडर्स निफ्टी को पूरा साल कैरी करें। सब ठीक रहा तो इस साल निफ्टी 30,000 पर आना चाहिए। बाजार में रिस्क इस समय सिर्फ 1 है। US बाजार अपनी median valuation से 40% ऊपर हैं। अगर US बाजार टूटा तो सभी बाजार गिरेंगे।
निफ्टी पर रणनीति
पहला रजिस्टेंस 26,350-26,400 (कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,450-26,500 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला सपोर्ट 26,200-26,250 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 26,100-26,150 (ऑप्शंस जोन) पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 26,250-26,300 पर है इसके लिए 26,210 का स्टॉपलॉस लगाए। 26,350-26,400 रिजेक्ट हो तभी बेचें और स्टॉपलॉस 26,450 पर लगाए। बिकवाली का ट्रेड सिर्फ इंट्राडे और वो अग्रेसिव ट्रेडर्स के लिए है।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
पहला रजिस्टेंस 60,200-60,300 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 60,400-60,500 पर है। 60,500 के ऊपर 60,800-61,000 का रास्ता खुलेगा। पहला सपोर्ट 59,800-59,900 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 59,500-59,600 पर है। बैंक निफ्टी में 58,750 से ही हमारा नजरिया लॉन्ग का है। अब अपने ट्रेलिंग स्टॉप लॉस को 59,800 पर ला आएं। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 59,950-60,100 पर है इसके लिए SL 59,800 पर लगाए।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।