IndusInd Bank Q3 Update: एडवांसेज 13% फिसला, CASA रेशियों में 30% की गिरावट; शेयरों पर रहेगी नजर – indusind bank q3 business update advances fall casa ratio slips and share price in focus



IndusInd Bank Q3 Update: प्राइवेट सेक्टर बैंक IndusInd Bank ने सोमवार को दिसंबर तिमाही के लिए अपना प्रोविजनल बिजनेस अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में बैंक की बैलेंस-शीट से जुड़े अहम आंकड़ों में सुस्ती के संकेत देखने को मिले हैं।

31 दिसंबर 2025 तक बैंक के नेट एडवांसेज ₹3.18 लाख करोड़ रहे। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 13.1 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 2.2 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है।

डिपॉजिट में सालाना कमी, तिमाही बढ़त

बैंक के नेट डिपॉजिट ₹3.94 लाख करोड़ रहे। यह एक साल पहले के मुकाबले 3.8 प्रतिशत कम हैं। हालांकि, तिमाही आधार पर डिपॉजिट में 1.1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिसंबर तिमाही में बैंक का CASA रेशियो घटकर 30.3 प्रतिशत रह गया। यह एक साल पहले 34.9 प्रतिशत और सितंबर के अंत में 30.7 प्रतिशत था। इससे यह संकेत मिलता है कि कम लागत वाले डिपॉजिट जुटाने में बैंक को दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

रिटेल और स्मॉल बिजनेस डिपॉजिट

तिमाही के दौरान रिटेल डिपॉजिट और छोटे कारोबारियों से मिलने वाले डिपॉजिट मिलाकर ₹1.85 लाख करोड़ रहे। बैंक ने साफ किया है कि ये सभी आंकड़े उसके स्टैच्यूटरी ऑडिटर्स द्वारा लिमिटेड रिव्यू के अधीन हैं।

शेयर प्राइस में हल्की कमजोरी

IndusInd Bank का शेयर सोमवार को NSE पर 0.51% की गिरावट के साथ ₹897.85 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 5.08% ऊपर गया है। हालांकि, 1 साल के दौरान इसमें 7.44% की गिरावट देखने को मिली है। बैंक का मार्केट कैप 70.05 लाख करोड़ रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top