
Tata Motors Shares: ब्रोकरेज फर्म इनक्रीड इक्विटीज (InCred Equities) ने टाटा मोटर्स के शेयरों में करीब 20 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज ने कंपनी के कमर्शियल व्हीकल (CV) कारोबार पर कवरेज की शुरुआत करते हुए इसे ‘Add’ रेटिंग दी है और शेयर के लिए 513 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
इस बीच टाटा मोटर्स के शेयरों में लगातार 5 दिनों से जारी तेजी के बाद सोमवार 5 जनवरी को मुनाफावसूली देखने को मिली। कंपनी के शेयर एनएसई पर 3.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 427 रुपये के भाव पर बंद हुए। कारोबारी के दौरान यह ₹422.50 के इंट्राडे लो तक भी फिसल गया।
हालांकि, इनक्रेड का मानना है कि मौजूदा कमजोरी के बावजूद कंपनी के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में साइक्लिकल रिकवरी के मजबूत संकेत दिख रहे हैं, जो आगे चलकर शेयर को सपोर्ट दे सकते हैं।
कमर्शियल व्हीकल डिमांड में टर्नअराउंड की उम्मीद
ब्रोकरेज के मुताबिक, कमर्शियल व्हीकल्स की मांग में सुधार देखने को मिल रहा है और इसकी अगुआई छोटे ट्रक ऑपरेटर्स कर रहे हैं। जीएसदी दरों में हुई हालिया कटौती और माल ढुलाई लागत के बेहतर होने से मांग में रिकवरी को मजबूती मिली है। इन कारणों के चलते आने वाले समय में डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ की संभावना जताई गई है।
इनक्रेड का कहना है कि टायर्स, लुब्रिकेंट्स और स्पेयर पार्ट्स जैसे इनपुट्स पर कम जीएसटी से छोटे ट्रांसपोर्टर्स की लागत घटेगी, जिससे उनके कैश फ्लो में सुधार होगा। इसके अलावा, वाहनों की कीमतें कम होने से पेबैक पीरियड घटेगा और वाहनों की अफॉर्डेबिलिटी बढ़ेगी, खासतौर पर जीएसटी के रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत।
FY28 तक बनी रह सकती है रिकवरी
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कमर्शियल व्हीकल्स में मांग की यह रिकवरी FY28 तक जारी रह सकती है। इसके पीछे ब्याज दरों में नरमी और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी को अहम कारण माना गया है। इनक्रेड ने इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) में सुधार का हवाला देते हुए कहा कि यह संकेत देता है कि इंडस्ट्रियल ग्रोथ धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, जिसका सीधा फायदा ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल व्हीकल सेक्टर को मिलेगा।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।