
Metropolis Health Share Price: डायग्नॉस्टिक लैब्स की चेन चलाने वाली मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के कारोबारी अपडेट पर निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े और यह 6% से अधिक उछल पड़ा। खरीदारी का रुझान इतना तेज है कि मुनाफावसूली के चलते भाव नीचे आ रहे हैं तो निचले स्तर पर खरीदारी से इसकी मजबूती बनी हुई है। फिलहाल बीएसई पर यह 4.50% की बढ़त के साथ ₹2016.55 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.28% उछलकर ₹2050.95 तक पहुंच गया था।
Metropolis Health के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?
चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में मेट्रोपोलिस हेल्थ का कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 26% उछल पड़ा। इसे ट्रुहेल्थ (TruHealth) के तहत प्रिवेंटिव और वेलनेस चेकअप की तेजी से सपोर्ट मिला। साथ ही बी2सी और बी2बी यानी दोनों चैनल्स में स्पेशल्टी टेस्टिंग वॉल्यूम में मजबूत उछाल से भी इसे सपोर्ट मिला। कंपनी का कहना है कि इसने देश भर में फैले अपने नेटवर्क में स्पेशल्टी बिजनेस को सफलतापूर्वक बढ़ाया है जिसे हाई-एंड स्पेशल्टी टेस्टिंग के कोर डाइग्नॉस्टिक्स टेस्ट मेन्यू के विस्तार और लगातार इन-हाउस इनोवेशन से सपोर्ट मिला है। दिसंबर तिमाही में ट्रुवेल्थ वेलनेस सेगमेंट 35% और स्पेशल्टी सेगमेंट 33% की रफ्तार से बढ़ा।
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर मेट्रोपोलिस हेल्थ का बी2सी रेवेन्यू 18% और बी2बी रेवेन्यू 37% की रफ्तार से बढ़ा। खास बात ये है कि कंपनी के कोर डायग्नॉस्टिक्स में बी2बी बिजनेस की हिस्सेदारी अधिक है। स्टैंडएलोन बेसिस पर बात करें तो मरीजों की संख्या और टेस्ट वॉल्यूम में उछाल के साथ-साथ प्रोडक्ट मिक्स में पॉजिटिव शिफ्ट और रियलाइजेशंस के दम पर कंपनी का रेवेन्यू करीब 15% बढ़ गया। ट्रुवेल्थ वेलनेस करीब 23% और स्पेशल्टी सेगमेंट्स 16% बढ़ गया। बी2सी रेवेन्यू 14% तो बी2बी सेगमेंट 16% की रफ्तार से बढ़ा। कंपनी का कहना है कि आमतौर पर दिसंबर तिमाही डाइग्नॉस्टिक इंडस्ट्री के लिए सुस्त रही है लेकिन इसके लिए दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन बढ़ा है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के शेयर पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को ₹1383.70 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह पांच ही महीने में 63.28% उछलकर 3 सितंबर 2025 को ₹2259.30 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 19 एनालिस्ट्स में से 14 ने इसे खरीदारी, 1 ने होल्ड और 4 ने सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹2600 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹1655 है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।