Bank of Maharashtra का धमाल, इस कारण शेयर 3% उछलकर पहुंचे एक साल के नए हाई पर – bank of maharashtra share price jumps over 3 percent to hit 52-week high in response to q3 update



Bank of Maharashtra Share Price: दिग्गज पब्लिक सेक्टर लेंडर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इसके शेयरों पर निवेशक इसलिए टूट पड़े क्योंकि बैंक के लिए दिसंबर तिमाही धमाकेदार रही। इसके डिपॉजिट्स में उछाल पर शेयरों ने ऐसी छलांग लगाई कि यह 3% से अधिक उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया और मुनाफावसूली की जिससे इसकी अधिकतर तेजी गायब हो गई। फिलहाल बीएसई पर यह 0.74% की बढ़त के साथ ₹64.40 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.16% उछलकर ₹65.95 तक पहुंच गया था।

इसके शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब पिछले महीने केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया था। पहले सरकार की योजना ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बैंक में अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने की थी। हालांकि बाद में सरकार ने ग्रीन शू ऑप्शन के जरिए अपनी 6% तक हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया। हिस्सेदारी हल्की करने का यह फैसला लिस्टेड कंपनी में मिनिमन पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों के पालन के लिए हुआ था। सेबी के नियमों के मुताबिक लिस्टेड कंपनी में कम से कम 75% पब्लिक शेयरहोल्डिंग अनिवार्य है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफर फॉर सेल के पहले सरकार की हिस्सेदारी 79.6% थी।

Bank of Maharashtra के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में पब्लिक सेक्टर के दिग्गज लेंडर बैंक ऑफ महाराष्ट्र का टोटल डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 15.3% बढ़कर ₹3.21 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का टोटल बिजनेस भी 17.24% उछलकर ₹5.95 लाख करोड़ पर पहुंच गया। बैंक का करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट्स भी इस दौरान 15.93% बढ़कर ₹1.59 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

बैंक के सीएएसए रेश्यो में भी इस दौरान विस्तार दिखा और यह 27 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 49.55% पर पहुंच गया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र का टोटल एडवांसेज इस दौरान 19.61% बढ़कर ₹2.73 लाख करोड़ और घरेलू कॉरपोरेट एडवांसेज 14.49% उछलकर ₹98,618 करोड़ जबकि ग्लोबल कॉरपोरेट एडवांसेज 18.57% बढ़कर ₹1.02 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर पिछले साल 7 अक्टूबर 2025 को ₹38.11 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह 9 ही महीने में 73.05% उछलकर आज 5 जनवरी 2026 को ₹65.95 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 3 एनालिस्ट्स में से सभी इसे खरीदारी की रेटिंग दी है यानी कि किसी भी एनालिस्ट ने इसे बेचने की सलाह नहीं दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹70 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹68 है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top