CSB Bank में दिखा 8% तक का बंपर उछाल, शेयर 52 वीक के नए हाई पर; Q3 में अच्छे ​बिजनेस से बढ़ी खरीद – csb bank share jumps upto 8 percent after strong q3 business update creates 52 week fresh high is it worth to buy



सीएसबी बैंक लिमिटेड के शेयरों में 5 जनवरी को दिन में लगभग 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 519.95 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद अपने बिजनेस को लेकर अपडेट दिया था। इस अपडेट के मुताबिक, दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की लोन बुक एक साल पहले के मुकाबले 29 प्रतिशत बढ़कर 37208 करोड़ रुपये हो गई।

गोल्ड लोन बुक 46 प्रतिशत बढ़कर 19,023 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। डिपॉजिट ग्रोथ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत रही। करेंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट्स की ग्रोथ 3.4 प्रतिशत रही।

CSB Bank Ltd का मार्केट कैप 8700 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक साल में लगभग 60 प्रतिशत बढ़ा है। 2 सप्ताह में शेयर की कीमत करीब 22 प्रतिशत उछली है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।



Source link

Scroll to Top