
सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते सप्ताह 1,23,724.19 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी वैल्यूएशन में सबसे बड़ा उछाल देखा। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 720.56 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़ा। टॉप-10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर को फायदा हुआ। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन में गिरावट आई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यूएशन 45,266.12 करोड़ रुपये बढ़कर 21,54,978.60 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 30,414.89 करोड़ रुपये बढ़कर 9,22,461.77 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो का 16,204.34 करोड़ रुपये बढ़कर 5,72,640.56 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 14,626.21 करोड़ रुपये बढ़कर 5,51,637.04 करोड़ रुपये, HDFC बैंक का 13,538.43 करोड़ रुपये बढ़कर 15,40,303.87 करोड़ रुपये, ICICI बैंक का 3,103.99 करोड़ रुपये बढ़कर 9,68,773.14 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 570.21 करोड़ रुपये बढ़कर 12,01,262.53 करोड़ रुपये हो गया।
बाकी 3 कंपनियों को कितना नुकसान
दूसरी ओर TCS का मार्केट वैल्यूएशन 10,745.72 करोड़ रुपये घटकर 11,75,914.62 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 6,183.25 करोड़ रुपये घटकर 6,81,635.59 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का 5,693.58 करोड़ रुपये घटकर 6,16,430.43 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही। उसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, TCS, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है।
नए शुरू हो रहे सप्ताह में सिर्फ एक कंपनी की लिस्टिंग होने वाली है। यह कंपनी मॉडर्न डायग्नोस्टिक है। कंपनी का ₹36.89 करोड़ का IPO 31 दिसंबर को खुला था और 2 जनवरी को बंद हुआ। यह 376.90 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अलॉटमेंट 5 जनवरी को फाइनल होने वाला है, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 7 जनवरी को हो सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।