
Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा स्टॉक्स पर अब भी मजबूत कमाई का मौका देख रहे हैं। कुछ शेयरों में 15-20% तो कुछ में 50% से ज्यादा तक का संभावित अपसाइड बताया जा रहा है। सीमेंट, बैंकिंग, फार्मा, आईटी और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स से ये स्टॉक्स चुने गए हैं। आइए जानते हैं उन 10 शेयरों के बारे में, जिन पर ब्रोकरेज की खरीद की सलाह और टारगेट प्राइस क्या है।
JP Morgan ने Grasim Industries पर Buy रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹3,300 रखा है, जो मौजूदा शेयर प्राइस से करीब 16% अपसाइड दिखाता है।
ब्रोकरेज का मानना है कि अभी बाजार Grasim के सीमेंट बिजनेस को तो वैल्यू दे रहा है। लेकिन पेंट्स, केमिकल्स और ई-कॉमर्स जैसे बड़े बिजनेस लगभग फ्री में मिल रहे हैं। JP Morgan के मुताबिक, आने वाले समय में इन सेगमेंट्स की वैल्यू अनलॉक होने की संभावना है।
Morgan Stanley ने JSW Steel पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि हाल में लागू किया गया 12% ड्यूटी बैरियर कंपनी के लिए सपोर्टिव साबित हो सकता है। वैल्यूएशन के लिए प्रॉफिटेबिलिटी-वेटेड रिडुअल इनकम मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें बुल केस को 30%, बेस केस को 60% और बेयर केस को 10% वेटेज दिया गया है। इसमें 12% कॉस्ट ऑफ इक्विटी, 15% टर्मिनल RoE और 3% टर्मिनल ग्रोथ रेट को आधार बनाया गया है।
ICICI Securities के मुताबिक, Bank of Baroda को लोन डिमांड में मौसमी तेजी और करीब ₹40,000 करोड़ की मजबूत कॉरपोरेट लोन पाइपलाइन का फायदा मिलेगा।
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY28 तक बैंक की क्रेडिट ग्रोथ 11-12% के दायरे में रह सकती है। ग्रॉस NPA के 2% से नीचे बने रहने का अनुमान है। Bank of Baroda के लिए टारगेट प्राइस ₹340 रखा गया है, जो करीब 17% अपसाइड दिखाता है।
Motilal Oswal ने ITC को Neutral रेटिंग में डाउनग्रेड किया है। वजह है सरकार द्वारा 1 फरवरी से सिगरेट पर टैक्स बढ़ाने का फैसला।
ब्रोकरेज ने ITC का टारगेट प्राइस ₹400 रखा है, जो मौजूदा शेयर प्राइस से करीब 10% ऊपर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में टैक्स स्थिर रहने से अवैध सिगरेट बाजार की हिस्सेदारी 150 बेसिस पॉइंट तक घटी थी, ऐसे में अचानक टैक्स बढ़ोतरी इंडस्ट्री के लिए नकारात्मक हो सकती है।
Axis Securities ने Inox Wind को 2026 के लिए अपने Top Picks में शामिल किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के ऑपरेशंस में बड़ा टर्नअराउंड देखने को मिला है।
मजबूत ऑर्डर बुक और हल्की बैलेंस शीट की वजह से Inox Wind विंड एनर्जी सेक्टर में बढ़ती मांग का पूरा फायदा उठा सकती है। स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹190 रखा गया है, जो करीब 54% अपसाइड दिखाता है।
Emkay Global ने Vodafone Idea पर Sell रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस ₹6 तय किया है। यह मौजूदा लेवल 49% संभावित गिरावट दिखाता है।
Vodafone Group से जुड़े सेटलमेंट के तहत ₹5,836 करोड़ की संभावित इनफ्लो और AGR बकाया पर कैबिनेट राहत की खबरों के बावजूद ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति अब भी कमजोर बनी हुई है।
Motilal Oswal ने Ajanta Pharma पर iBuy रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹3,145 रखा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी नए देशों में विस्तार कर रही है और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत बना रही है।
Ajanta Pharma हर साल 5-6% नए MR जोड़ रही है, जिससे आगे ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है।
Motilal Oswal ने VA Tech Wabag को अपनी पसंदीदा स्टॉक्स में शामिल किया है। कंपनी की ऑर्डर बुक ₹16,000 करोड़ से ज्यादा की है, जो अगले 3-4 साल के लिए मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है।
बुक-टू-बिल रेशियो करीब 4.6 गुना है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अब ज्यादा मार्जिन वाले बड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है। टारगेट प्राइस ₹1,900 रखा गया है।
Emkay Global ने Lenskart पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹525 तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, मजबूत मार्केट लीडरशिप, बेहतर यूनिट इकॉनॉमिक्स और टेक्नोलॉजी एडवांटेज कंपनी की सबसे बड़ी ताकत हैं। फिलहाल Lenskart भारत की सबसे बड़ी आईवियर रिटेलर है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 5% है।
Jefferies ने Coforge पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। बेस टारगेट ₹2,180 रखा गया है, जो करीब 30% अपसाइड दिखाता है। अगर एग्जीक्यूशन मजबूत रहता है, तो स्टॉक ₹2,470 तक जा सकता है।
ब्रोकरेज का कहना है कि हाल की गिरावट शॉर्ट टर्म डायल्यूशन चिंताओं की वजह से आई है, न कि फंडामेंटल कमजोरी से। Encora का $2.35 अरब का अधिग्रहण FY27 में Revenue को करीब 28% तक बढ़ा सकता है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।