Suzlon Energy Shares: हाई-लेवल से 30% गिरा सुजलॉन, क्या ये है गिरावट में खरीद का सबसे सही मौका? – suzlon energy shares crash 30 percent from 52 week high is this the best buying opportunity during correction



Suzlon Energy Shares: दिग्गज विंड एनर्जी कंपनी Suzlon Energy के शेयर इस समय शॉर्ट टर्म करेक्शन के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले छह महीनों में स्टॉक करीब 22 प्रतिशत गिर चुका है। एक साल में इसमें लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। मई 2025 में बने 52-वीक हाई ₹74.30 से शेयर अब करीब 30 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है।

फिलहाल कमजोर क्यों दिख रहा ट्रेंड?

टेक्निकल नजरिये से Suzlon का ट्रेंड शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म, दोनों में कमजोर बना हुआ है। यह ग्रीन एनर्जी स्टॉक 5-दिन, 10-दिन, 20-दिन, 30-दिन, 50-दिन, 100-दिन, 150-दिन और 200-दिन की सभी सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। मौजूदा सत्र में शेयर 0.49 प्रतिशत गिरकर ₹52.49 पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद भाव ₹52.75 था।

कमजोरी के बावजूद फंडामेंटल्स मजबूत

सुजलॉन के शेयर की कीमतों में बेशक दबाव बना हुआ है, लेकिन कंपनी के फंडामेंटल्स अब भी मजबूत हैं। दिसंबर 2025 तक Suzlon Energy की ऑर्डर बुक बढ़कर 6.2 गीगावॉट पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2025 के अंत में यह 5.6 गीगावॉट थी। यह आगे के बिजनेस विजिबिलिटी को सपोर्ट करता है।

एक्सपर्ट व्यू: सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Anand Rathi के जिगर एस पटेल के मुताबिक, Suzlon के लिए ₹51 का स्तर मजबूत सपोर्ट है, जबकि ₹54 पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। अगर शेयर ₹54 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो ₹56 तक की तेजी संभव है। शॉर्ट टर्म में स्टॉक ₹51 से ₹56 की रेंज में रह सकता है।

कंसोलिडेशन फेज में स्टॉक

Bonanza Portfolio के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ड्रमिल विथलानी का कहना है कि Suzlon इस समय करेक्शन से निकलकर कंसोलिडेशन के फेज में है। स्टॉक 20, 50 और 100 EMA से नीचे ट्रेड कर रहा है। इससे शॉर्ट टर्म मोमेंटम कमजोर दिखता है।

₹50-51 का जोन एक अहम बेस बन रहा है। अगर शेयर ₹55 के ऊपर टिकता है, तो ₹58-60 की ओर मूव संभव है। तब तक स्टॉक ₹50-55 की रेंज में रहने की संभावना है। ट्रेडर्स ₹50 के पास buy-on-dips यानी गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं, लेकिन ₹48 के नीचे सख्त स्टॉप लॉस जरूरी है।

लगातार बिकवाली का दबाव बरकरार

Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट हितेश टेलर के अनुसार, Suzlon में लगातार बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। शेयर 50-day EMA के पास टिक नहीं पाया और ₹52.75 का अहम सपोर्ट टूट चुका है। नीचे की ओर ₹51.55-₹51.32 का जोन महत्वपूर्ण सपोर्ट है, जहां थोड़ी बहुत तकनीकी रिकवरी संभव है।

हितेश का कहना है कि अगर ₹51.32 के नीचे गिरावट आती है, तो स्टॉक ₹50.60-₹49.70 तक फिसल सकता है। ऊपर की तरफ ₹53.36-₹54.47 का दायरा बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है।

अन्य ब्रोकरेज की Suzlon पर राय

Anand Rathi Share & Stock Brokers, ICICI Securities, Motilal Oswal Financial Services और JM Financial ने Suzlon Energy पर Buy रेटिंग दी है। इन ब्रोकरेज हाउस ने क्रमशः ₹82, ₹76, ₹74 और ₹70 का टारगेट प्राइस तय किया है। वहीं, Nuvama Institutional Equities ने स्टॉक पर Hold की सलाह बरकरार रखते हुए ₹60 का टारगेट दिया है।

Suzlon Energy का बिजनेस मॉडल

Suzlon Energy रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी है और विंड टरबाइन मैन्युफैक्चरिंग में इसकी मजबूत पकड़ है। इसके साथ ही कंपनी सोलर एनर्जी से जुड़े कई सॉल्यूशंस भी देती है, जिनमें सोलर असेसमेंट, जमीन अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, पावर एवैकुएशन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग और लाइफ-साइकिल एसेट मैनेजमेंट शामिल हैं।

Ola Electric Shares: लो-लेवल से 33% तक उछला स्टॉक, अब खरीदे, बेचें, या होल्ड करें; जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top