इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट, ECMS के तहत 22 नए प्रस्ताव मंजूर, 33791 लोगों को मिलेगा रोजगार – electronic component manufacturing receives a major boost 22 new proposals approved under ecms creating 33791 jobs



सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 22 नए प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें डिक्सन, मदरसन, हिंडाल्को जैसे नाम शामिल हैं। इन परियोजनाओं में कुल 41 हजार 863 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इस पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट देने के लिए सरकार ने ECMS के तहत 22 नए प्रस्तावों को मंजूरी दी है। सरकार ने डिक्सन, मदरसन, हिंडाल्को, BPL के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 41,863 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इससे करीब 2,58,152 करोड़ रुपए का उत्पादन होगा और 33,791 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा।

इस स्कीम में 11 प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद शामिल हैं। इस पैसे का मोबाइल, टेलीकॉम, ऑटो, कंज्यूमर, रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग होगा। ये परियोजनाएं आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और MP में हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, UP और राजस्थान में भी कुछ परियोजनाएं हैं। सरकार की इस स्कीम से घरेलू सप्लाई चेन मजबूत होगी और इंपोर्ट पर निर्भरता कम होगी। इससे भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में मदद मिलेगी। यूनियन मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2026 में 4 कंपनियां सेमीकंडक्टर यूनिट शुरू करेंगी। माइक्रोन, केन्स, CG इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स चिप बनाएंगी।



Source link

Scroll to Top