क्या आपके पास हैं ये 10 शेयर? एक्सिस सिक्योरिटीज ने 54% तक रिटर्न के लिए लगाया दांव, देखें लिस्ट – stocks to buy sbi bajaj finance inox wind axis securities picks 10 stocks for january see up to 54 percent upside



Stocks to BUY: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और शेयर बाजार एक बार फिर अपने रिकॉर्ड हाई के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि जनवरी में कौन-से शेयर खरीदें, जिनसे 2026 में शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद हो? तो ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज की ये रिपोर्ट आपके काम आ सकती है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने जनवरी महीने में 10 ऐसे मजबूत शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है, जिनमें निवेशकों को 16% से लेकर 54% तक का शानदार रिटर्न मिल सकता है। इनमें बैंकिंग, फाइनेंस, टेलीकॉम, रिटेल, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर के स्टॉक शामिल हैं।

1. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)

सबसे पहले बात करते हैं बजाज फाइनेंस की। एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि यह कंपनी अपनी ग्रोथ बनाए रखेगी और इसका एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) आने वाले सालों में 24–25% की सालाना दर से बढ़ सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि कोर प्रोडक्ट्स और नए प्रोडक्ट लाइन्स के बढ़ते योगदान से FY27 से ग्रोथ फिर से शुरू होने की उम्मीद है। एक्सिस ने इस शेयर को ‘Buy’ की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,200 रुपये रखा है। यह शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 22 फीसदी की तेजी का अनुमान है।

2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India)

एक्सिस सिक्योरिटीज ने बताया कि SBI ने पिछले साल लार्जकैप बैंकों में सबसे मजबूत परफॉर्मेंस दी है और इस मोमेंटम को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। बैंक अपनी लायबिलिटी फ्रेंचाइजी को मजबूत कर रहा है। ज्यादा रिटर्न वाले लोन पर फोकस कर रहा है। साथ ही लागत को करने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि इन सब वजहों से SBI आने वाले समय में भी अच्छा कर सकता है। उसने SBI के शेयर को 1,135 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जो इस शेयर में 16% की संभावित तेजी का अनुमान है।

3. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

पिछले कुछ समय से HDFC Bank की ग्रोथ थोड़ी धीमी रही, लेकिन Axis Securities का मानना है कि अब FY26 और FY27 में इसकी लोन ग्रोथ फिर से तेज होगी। ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक का लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो कंट्रोल में है। हालांकि साल के पहले हिस्से में मार्जिन पर दबाव देखने को मिला था, लेकिन दूसरे हाफ में राहत मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का मानना है कि ऑपरेटिंग कॉस्ट और क्रेडिट कॉस्ट कंट्रोल में रहने से मार्जिन प्रेशर का असर सीमित रहेगा। इसी भरोसे के साथ, एक्सिस सिक्योरिटीज ने HDFC बैंक के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट 1,170 रुपये रखा है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 18% की तेजी का अनुमान है।

4. भारती एयरटेल (Bharti Airtel)

एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि भारती एयरटेल लगातार नए सब्सक्राइबर जोड़ रही है। इसका मार्जिन मजबूत है और 4G व 5G यूजर्स बढ़ रहे हैं। इससे कंपनी प्रति यूजर औसत आमदनी (ARPU) में सुधार हो रहा है। ब्रोकरेज ने इन वजहों को देखते हुए इस शेयर के लिए 2,530 रुपये का टारगेट रखा है, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 20% तेजी का अनुमान है।

5. एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts)

ये डीमार्ट की पैरेंट कंपनी है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि कंज्यूमर डिमांड में सुधार से कंपनी की ग्रोथ को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर हाई-मार्जिन जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को ₹4,960 के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दिया है, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 31 फीसदी की तेजी का अनुमान है।

6. आईनॉक्स विंड (Inox Wind)

एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर में सबसे अधिक 54 फीसदी तक की तेजी का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज ने Inox Green Energy Services और Resco Global में मौजूद माइनॉरिटी स्टेक को एडजस्ट करने के बाद, Inox Wind के लिए ₹190 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी पर सरकार का फोकस और विंड एनर्जी की बढ़ती मांग इस शेयर को आगे ले जा सकती है।

7. किर्लोस्कर ब्रदर्स (Kirloskar Brothers)

ब्रोकरेज का कहना है कि किर्लोस्कर ब्रदर्स को पावर, वॉटर और इंडस्ट्रियल सेक्टर से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है और अगले कुछ सालों तक ग्रोथ की विजिबिलिटी साफ है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए 2,330 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 45% की तेजी का अनुमान है।

8. उज्ज्वीन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)

एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि Ujjivan SFB की ऑपरेशनल चुनौतियां दूसरी छमाही से कम हो सकती है। स्थिर मार्जिन और क्रेडिट लागत में गिरावट बैंक की परफॉर्मेंस को सपोर्ट करेंगी। उसने इस शेयर को 65 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 23 फीसदी की तेजी का अनुमान है।

9. एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes)

एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि कंपनी के ग्रोथ इंजन पूरी तरह मजबूत बने हुए हैं और भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च से APL अपोलो को सीधा फायदा मिलने वाला है। ब्रोकरेज के मुताबिक, FY25 से FY27 के बीच कंपनी का EBITDA करीब 29% की CAGR से बढ़ सकता है। उसने इस शेयर को 2,100 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है

10. महानगर गैस (Mahanagar Gas)

लिस्ट का आखिरी नाम है महानगर गैस। एक्सिस सिक्योरिटीज ने कंपनी के नेट कैश और इनवेस्टमेंट्स को 30% डिस्काउंट के साथ जोड़ते हुए इस स्टॉक के लिए ₹1,540 का टारगेट प्राइस तय किया है। ये इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 36% की तेजी का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार से IPOs की ओर मुड़ रहे रिटेल निवेशक, FY26 में किया ₹34,840 करोड़ का निवेश, टूटा रिकॉर्ड

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top