Stock market outlook 2026 : जाने-माने एस्ट्रो न्यूमरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी से जानें, 2026 में कैसे रहेंगे बाजार के सितारे – stock market outlook 2026 know from renowned astro numerologist sanjay b jumaani about how the market will perform in 2026



Stock market outlook 2026 :वर्तमान की जमीं से भविष्य की खिड़की में झांकने का अपना ही आनंद है। वह जो घटा नहीं,उसका आभास होना अद्बभुत है। कुंडली, हस्तरेखा, क्रिस्टल बॉल, अंक ज्योतिष, ये वे चश्मे हैं जो कल की तस्वीर दिखाते हैं। अगर आप सोच रहे है कि ये साल देश, दुनिया, इकोनॉमी और बाजार के लिए कैसा होगा तो आप सही संगत में पहुंच गए हैं आज अंकों के खेल के जरिए हम 2026 का तानाबाना समझेंगे। इसको समझाने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं जाने-माने एस्ट्रो न्यूमरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी।

संजय बी जुमानी ने कहा कि 2026 का मुलांक 10 है जो सूरज का सूचक है। 10 नंबर अश्चितता का सूचक है। ऐसे में इस साल कभी बहुत अच्छा हो सकता है तो कभी बहुत बुरा भी संभव है। 2025 की तरह 2026 अच्छा नहीं होगा,कुछ कठिनाईयां संभव हैं। 2026 में एक पॉजिटिव शुरूआत की उम्मीद है। ग्लोबल स्तर पर कुछ अच्छी घटनाएं होंगी लेकिन चुनौतियां भी होंगी। कुछ देशों के लिए 2026 में अच्छी शुरुआत नहीं होगी। 2026 के दूसरी छमाही में ज्यादा बेहतर स्थिति के संकेत है।

ये सेक्टर करेंगे अच्छा

संजय बी जुमानी की राय है कि इस सल सोलर,ग्रीन एनर्जी सेक्टर और शेयर अच्छा कर सकते हैं। एनर्जी और पावर कंजम्प्शन से जुड़े शेयर अच्छा करेंगे। EV और सेमीकंडक्टर से जुड़े शेयरों में भी तेजी दिख सकती है। इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग इस साल भी चलेंगे। बायोटेक, मेडिकल, AI, डेटा सेंटर भी तेजी दिखा सकते हैं। मीडिया, प्लेटफॉर्म स्टॉक्स, गेमिंग भी अच्छा कर सकते हैं। टीचिंग, कोचिंग, कंसल्टिंग भी अच्छा कर सकते हैं। केटरिंग और रेस्टोरेंट बिजनेस अच्छा करेंगे। फिनटेक और वेल्थ मैनेजमेंट में अच्छी ग्रोथ संभव है।

यलो मेटल अच्छा करेगा

संजय बी जुमानी ने आगे कहा कि 2026 में सोने में गोल्डन रन दिखेगा। कॉपर भी LAME पर हॉर्स ऑफ द ईयर हो सकता है। कॉपर सोने की राह पर चल सकता है। चांदी में भी निराशा नहीं मिलेगी। गिरावट में चांदी खरीदारी बेहतर होगा। स्टॉक मार्केट के लिए 2026 उठापटक भरा रहेगा। कॉपर स्टॉक्स और सिल्वर ETFs अच्छा कर सकते हैं। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को नुकसान संभव (4,5,8,9 नंबर की पैदाईश वाले)है। ग्लोबल इकोनॉमी में टर्बुलेंस संभव है। फिर भी इस साल मार्केट पॉजिटिव रह सकता है।

दुनियाभर के देशों के बीच चल सकता है पावर गेम

2026 का साल 15 अगस्त तक भारत के लिए ना तो ज्यादा बुरा ना ही अच्छा होगा। 15 अगस्त के बाद भारत के लिए अच्छा हो सकता है। इस साल दुनियाभर के देशों के बीच पावर गेम चल सकता है। डोनॉल्ड ट्रंप के लिए अगले डेढ़ साल ज्यादा अच्छे नहीं होंगे। इस साल के लिए यलो, गोल्ड, कॉपर, ब्रांज, ऑरेंज और पीच कलर अच्छे होंगे

1,10,19,28 तारीख को पैदा होने वाले लोगों के लिए साल 2026 अच्छा होगा। ये लोग सूरज को रिप्रजेंट करते हैं। मेष, वृश्चिक और लियो राशि के लिए साल अच्छा होगा। शुभ परिणामों के लिए इस साल को 2026 लिखना है,’26 नहीं।



Source link

Scroll to Top