
Gainers & Losers: नए साल के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में आज काफी सुस्त दिखी। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 32.00 प्वाइंट्स यानी 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 85,188.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.95 प्वाइंट्स यानी 0.06% के उछाल के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ है। हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Blue Dart Express । मौजूदा भाव: ₹5676.40 (+2.81%)
Vodafone Idea । मौजूदा भाव: ₹11.62 (+7.99%)
Force Motors । मौजूदा भाव: ₹20859.95 (+1.47%)
Ceinsys Tech । मौजूदा भाव: ₹1129.50 (+3.77%)
Sattrix Information Security । मौजूदा भाव: ₹263.90 (+9.98%)
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹37.51 (+3.39%)
ITC । मौजूदा भाव: ₹363.95 (-9.69%)
Dr. Reddy’s Lab । मौजूदा भाव: ₹1252.40 (-1.47%)
ASI Industries । मौजूदा भाव: ₹28.66 (-1.61%)
Blue Dart Express । मौजूदा भाव: ₹5676.40 (+2.81%)
प्राइस हाइक के ऐलान और टैक्स अधिकारियों की तरफ से डिमांड किए गए टैक्स के कम होने का ब्लू डार्ट एक्सप्रेस के शेयरों ने जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 9.46% उछलकर ₹6043.20 पर पहुंच गया। बता दें कि सितंबर 2025 में ब्लू डार्ट की सहायक कंपनी ब्लू डार्ट एविएशन लिमिटेड को अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2023 तक के लिए ₹420.78 करोड़ का जीएसटी मांगा गया था जिस पर ब्याज और पेनल्टी अलग से मांगी गई लेकिन अब टैक्स अथॉरिटीज ने टैक्स डिमांड को घटाकर ₹64.90 लाख कर दिया है।
Vodafone Idea । मौजूदा भाव: ₹11.62 (+7.99%)
एक समझौते के तहत वोडाफोन आइडिया को वोडाफोन ग्रुप से ₹836 करोड़ मिलेंगे जिसका जश्न शेयरों ने भी मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 10.78% उछलकर ₹11.92 पर पहुंच गया। एग्रीमेंट के तहत वोडाफोन ग्रुप के प्रमोटर 12 महीने में वोडाफोन आइडिया के लिए ₹307 करोड़ जारी करेगी। वोडाफोन ग्रुप ने वोडाफोन आइडिया में अपने 328 करोड़ शेयर भी वोडा आइडिया के फायदे के लिए अलग रख दिए हैं।
Force Motors । मौजूदा भाव: ₹20859.95 (+1.47%)
दिसंबर महीने में फोर्स मोटर्स की सेल्स सालाना आधार पर 49.7% बढ़कर 3,048 यूनिट्स पर पहुंची तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.67% उछलकर ₹20900.00 पर पहुंच गए।
Ceinsys Tech । मौजूदा भाव: ₹1129.50 (+3.77%)
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ₹12.06 करोड़ के डिजिटल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम कॉन्ट्रैक्ट की डेडलाइन बढ़ी तो सेनसिस टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.17% उछलकर ₹1133.80 पर पहुंच गए। इसकी डेडलाइन अब 31 मार्च 2026 है।
Sattrix Information Security । मौजूदा भाव: ₹263.90 (+9.98%)
सैट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ने हिताची सिस्टम्स इंडिया से 12 महीने में मैनेज्ड एसओसी सर्विसेज की सप्लाई के लिए शुरुआती वर्क ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹263.90 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹37.51 (+3.39%)
हाइपरसर्विस प्रोग्राम के दम पर ओला इलेक्ट्रिक ने दिसंबर महीने में मार्केट शेयर के बढ़कर 9.3% तक पहुंचने का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.02% उछलकर ₹38.10 पर पहुंच गए।
ITC । मौजूदा भाव: ₹363.95 (-9.69%)
Godfrey Phillips । मौजूदा भाव: ₹2289.65 (-17.09%)
अगले महीने 1 फरवरी से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर 40% जीएसटी के ऐलान से गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 19.24% टूटकर ₹2230.15 और आईटीसी के शेयर 10% फिसलकर ₹362.70 तक आ गए।
Dr. Reddy’s Lab । मौजूदा भाव: ₹1252.40 (-1.47%)
विशाखापत्तनम अथॉरिटी से डॉ रेड्डीज लैब को वित्त वर्ष 2019 से वित्त वर्ष 2023 के बीच अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम पर ₹8.38 करोड़ के पांच जीएसटी डिमांड ऑर्डर्स मिले तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.73% टूटकर ₹1249.00 पर आ गए।