Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर – stock market today top 10 news market outlook for january 01 trends in the gift nifty



Market news : नए साल की शुरुआत पर बाजार के लिए मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त है। हालांकि अमेरिकी बाजार कल गिरकर बंद हुए थे। डाओ जोंस 300 प्वाइंट फिसला था। आज US मार्केट बंद रहेंगे। इधर एशिया में चीन, हांगकॉन्ग दक्षिण कोरिया और जापान में भी NEW YEAR की छु्ट्टी है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

FII और DII फंड फ्लो

FIIs ने 31 दिसंबर को लगातार सातवें सेशन में भी बिकवाली जारी रखी और 3,597 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, DIIs ने उसी दिन 6,759 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर मार्केट को संभालने की कोशिश की।

VI को प्रोमोटर्स से मिलेंगे 5,836 करोड़ रुपए

वोडाफोन आइडिया को प्रोमोटर्स से बड़ी रकम मिलेगी। नए एग्रीमेंट के तहत कंपनी को वोडाफोन प्रोमोटर्स ग्रुप की तरफ से 5830 करोड़ रुपए मिलेंगे। अगले 12 महीने में करीब 2300 करोड़ रुपए का फंड रिलीज होगा।

आज दिसंबर ऑटो बिक्री के आंकड़े आएंगे

आज दिसंबर ऑटो बिक्री के आंकड़े आएंगे । सभी सेगमेंट में मजबूत बिक्री का अनुमान है। शादियों के सीजन से पैसेंजर और टू-व्हीलर सेल्स को बूस्ट संभव है।

अमेरिकी इक्विटी में गिरावट

वॉल स्ट्रीट इंडेक्स बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशकों ने कीमती धातुओं में कुछ मुनाफा कमाया। कल तीनों प्रमुख अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स नेगेटिव दायरे में बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 303.77 अंक या 0.63% गिरकर 48,063.29 पर, S&P 500 50.74 अंक या 0.74% गिरकर 6,845.50 पर और नैस्डैक कम्पोजिट 177.09 अंक या 0.76% गिरकर 23,241.99 पर बंद हुआ।

सोनो-चांदी में गिरावट

2025 के आखिरी ट्रेडिंग दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई, हालांकि कीमती धातुओं के लिए एक शानदार साल खत्म होने के साथ ही दोनों चार दशकों से ज़्यादा समय में सबसे बड़े सालाना फायदे की राह पर बने रहे। स्पॉट गोल्ड $4,320 प्रति औंस के आसपास रहा,जबकि चांदी की कीमत $71 की ओर खिसक गई।



Source link

Scroll to Top