Stock in Focus: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी को मिला ₹1237 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर – rekha jhunjhunwala backed infrastructure major ncc ltd bags rs 1237 crore fresh orders stock remains in focus



Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Ltd. ने बुधवार, 31 दिसंबर को बताया कि उसे इस महीने चार नए ऑर्डर मिले हैं। इन सभी ऑर्डर्स की कुल वैल्यू ₹1,237.24 करोड़ है। यह आंकड़ा GST को छोड़कर है।

रेगुलेटरी एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बिल्डिंग्स सेगमेंट से ₹704.67 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट से ₹532.57 करोड़ का योगदान रहा है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ये सभी ऑर्डर बिजनेस के सामान्य कामकाज के दौरान मिले हैं और इनमें कोई भी इंटरनल कॉन्ट्रैक्ट शामिल नहीं है।

नवंबर में 2,000 करोड़ का ऑर्डर

NCC Ltd. को नवंबर एक बड़ा प्रोजेक्ट भी मिला था। कंपनी को ₹2,062.71 करोड़ के ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था।

यह प्रोजेक्ट असम सरकार के पब्लिक वर्क्स (हेल्थ एंड एजुकेशन) डिपार्टमेंट से मिला था। इसके तहत गुवाहाटी में गौहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विस्तार और आधुनिकीकरण का काम किया जाना है।

सितंबर तिमाही में कमजोर नतीजे

NCC ने 30 सितंबर को खत्म हुई दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजे घोषित किए थे। इस तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत घटकर ₹4,543 करोड़ रह गया। वहीं EBITDA में भी सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह ₹394 करोड़ रहा।

हालांकि नतीजे कमजोर रहे, लेकिन मार्जिन के मोर्चे पर थोड़ी राहत दिखी। कंपनी का EBITDA मार्जिन 20 बेसिस पॉइंट बढ़कर 8.7 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 8.5 प्रतिशत था।

NCC के शेयरों का हाल

NCC Ltd. का शेयर बुधवार, 31 दिसंबर को NSE पर 3.47 प्रतिशत की गिरावट ₹160.38 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 30.41% गिरा है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 41.45% की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 10.06 हजार करोड़ रुपये है।

NCC में मशहूर इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का भी निवेश है। 31 सितंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में 10.63% हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top