Trade setup for today : अगर आज बाउंस बैक होता है तो निफ्टी में 26100–26300 ज़ोन की ओर तेजी संभव – trade setup for today if a bounce back occurs today a rally towards the 26100 26300 zone is possible in the nifty


Market Trade setup : बेंचमार्क निफ्टी 30 दिसंबर को मंथली F&O एक्सपायरी के दिन नेगेटिव रुझान के साथ फ्लैट बंद हुआ। इसमें लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। टेक्निकल और मोमेंटम इंडिकेटर्स बेयरिश रहे। हालांकि, दोपहर में 26,000 के साइकोलॉजिकल लेवल की ओर रिकवरी और सपोर्ट लेवल पर (हाल की गिरावट के बाद) एक न्यूट्रल पैटर्न बनने से आने वाले सेशंस में बाउंस-बैक की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में,26,100–26,300 ज़ोन की ओर ऊपर की चाल संभव है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने कहा कि अगले सेशन में रिबाउंड कन्फर्म न होने पर इंडेक्स 25,800–25,700 ज़ोन की ओर नीचे जा सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,893, 25,870 और 25,832

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,969, 25,992 और 26,030

निफ्टी 50 ने डेली टाइमफ्रेम पर सपोर्ट लेवल पर एक डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो हाल की गिरावट के बाद बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता दिखाता है। इंडेक्स शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और बोलिंगर बैंड की मिडलाइन से नीचे रहा। मोमेंटम इंडिकेटर्स लगातार बेयरिशनेस का संकेत दे रहे थे, RSI 50 के निशान से नीचे बना रहा। ये सभी कारक सतर्क नज़रिए और अगले सेशन में कन्फर्मेशन की ज़रूरत का संकेत देते हैं।

Bank Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,265, 59,391 और 59,596

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 58,856, 58,730 और 58,525

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 59,455, 60,875

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 58,636, 58,287

हाल की गिरावट के बाद, बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई, जो बुलिश एनगल्फिंग-टाइप पैटर्न (क्लासिकल नहीं) जैसा दिख रहा था। यह बेहतर होते सेंटीमेंट का संकेत है। इंडेक्स ने ऊपर की ओर झुकी हुई ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट लिया और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया। इसने बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन को टेस्ट किया, लेकिन उसके ऊपर बंद होने में नाकाम रहा। मोमेंटम इंडिकेटर्स हल्के सपोर्टिव हो गए, RSI (53.25) बुलिश क्रॉसओवर के कगार पर था और स्टोकेस्टिक RSI रेफरेंस लाइन से ऊपर चढ़ गया। MACD रेफरेंस लाइन से नीचे रहा, हालांकि हिस्टोग्राम में कमजोरी कम हो गई। ये सभी फैक्टर उभरती हुई मजबूती का संकेत देते हैं,हालांकि कन्फर्मेशन का अभी भी इंतजार है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image2230122025

फियर इंडेक्स, इंडिया VIX ने पिछले दिन की तेज़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा और 0.44 प्रतिशत गिरकर 9.68 पर बंद हुआ। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे रहा, जिससे बुल को राहत मिली।

भारत ने स्टील इंपोर्ट पर 12% तक सेफगार्ड ड्यूटी लगाई, चीन की तरफ से हो रही डंपिंग पर निशाना

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 30 दिसंबर को बढ़कर 0.92 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.68 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: सम्मान कैपिटल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top