
शेयर बाजारों में शुक्रवार, 26 दिसंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 367.25 अंक टूटकर 85041.45 पर और निफ्टी 99.80 अंक गिरकर 26042.30 पर बंद हुआ। इस बीच कौन से शेयर टॉप गेनर रहे और कौन से टॉप लूजर, आइए जानते हैं…
RVNL | मौजूदा भाव ₹387.95 (+12.22%): रेल मंत्रालय ने 26 दिसंबर से पैसेंजर ट्रेनों के लिए बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया है। ट्रेन किराए में इस साल दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे 2025-26 में रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।
MMTC Ltd | मौजूदा भाव ₹64.21 (+11.65%): मार्केट की गिरावट के बीच यह शेयर दिन में बीएसई पर ₹65.44 के हाई तक गया। खरीद बढ़ने की कोई स्पेशल वजह सामने नहीं आई है।
IRFC | मौजूदा भाव ₹133.50 (+9.92%): इस शेयर में तेजी की अहम वजह भी बढ़ा हुआ रेल किराया है। रेलवे ने 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए जनरल कैटेगरी के टिकट में 1 पैसे/km की बढ़ोतरी की है। मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के नॉन एसी और सभी ट्रेनों के एसी क्लास का किराया 2 पैसे/km बढ़ा है।
Hindustan Copper | मौजूदा भाव ₹475.45 (+8.92%): अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे की कीमतों के नए पीक पर पहुंचने का इस शेयर को फायदा मिल रहा है। चीन के शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज पर तांबा शुक्रवार को 2.7% बढ़कर 98,780 युआन प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिका के कॉमेक्स पर 3% प्रतिशत चढ़कर 5.743 डॉलर प्रति पाउंड तक पहुंच गया।
KNR Constructions | मौजूदा भाव ₹178.85 (+4.44%): कंपनी ने इंडस इंफ्रा ट्रस्ट के साथ शेयर खरीद समझौते किए हैं। ये समझौते 4 स्पेशल पर्पस व्हीकल्स- KNR पलानी इंफ्रा, KNR रामागिरी इंफ्रा, KNR गुरुवायूर इंफ्रा, और KNR रामनट्टुकरा इंफ्रा में 100% शेयरहोल्डिंग (सब-डेट सहित) बेचने के लिए हैं।
Jaro Institute | मौजूदा भाव ₹502.45 (-6.81%): कंपनी का 3 महीने का लॉक-इन 26 दिसंबर को खत्म हुआ है। 8 लाख शेयर या 3% हिस्सेदारी ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गई है।
Gujarat Pipavav Port | मौजूदा भाव ₹183.10 (-4.49%): शेयर में गिरावट की अलग से कोई ठोस वजह नहीं है। ओवरऑल मार्केट की गिरावट के बीच इस शेयर में भी बिकवाली का दबाव रहा।
Anand Rathi Share And Stock Brokers | मौजूदा भाव ₹630.50 (-3.93%): कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 26 दिसंबर को खत्म हो गया। 27 लाख शेयर या कुल आउटस्टैंडिंग का 4% ट्रेड के लिए फ्री हो गया।
ArisInfra Solutions | मौजूदा भाव ₹132.50 (-3.92%): कंपनी के 3.6 करोड़ शेयर या 44% शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो गए हैं। 6 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन 26 दिसंबर को खत्म हो गया।