Share Markets: शेयर बाजार में एक लाख करोड़ डूबे; सेंसेक्स 367 अंक टूटा, निफ्टी 26,150 के नीचे बंद – share market today erodes rs 1 lakh crore sensex slides 367 points nifty ends below 26150



Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 26 दिसंबर को लगाातर दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 367.25 अंक या 0.43% फीसदी टूटकर 85,041.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.80 अंक या 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 26,042.30 के स्तर पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और भारतीय रुपये में गिरावट से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ। इसके अलावा क्रूड ऑयल में उछाल और चुनिंदा सेक्टर्स में मुनाफावसूली के चलते भी बाजार दबाव में रहे।

ब्रॉडर मार्केट भी लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.18 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.34 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

मेटल और कमोडिटी को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट आईटी, टेलीकॉम और ऑटो शेयरों में देखने को मिली। बैकिंग, केपिटल गुड्स और फार्मा शेयर भी दबाव में रहे। हालांकि डिफेंस और रेलवे सेक्टर के शेयरों में आज तेजी रही।

निवेशकों के ₹1.06 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 473.94 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 475.00 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 6 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाइटन (Titan) के शेयरों में 2.13 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), एक्सिस बैंक (Axis Bank), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 0.12 फीसदी से लेकर 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एशियन पेंट्स (Asian Paints), एचसीएल टेक (HCL Tech), टीसीएस (TCS) और इटरनल (Eternal) के शेयरों में 1.12 फीसदी से लेकर 1.41 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,379 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,379 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,745 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,455 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 179 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 112 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 120 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top