
हिंदुस्तान जिंक के शेयर 26 दिसंबर को BSE पर 3.4 प्रतिशत तक उछले। कीमत ने 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर 646 रुपये क्रिएट किया। पिछले 4 ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 10 प्रतिशत तक की बढ़त देख चुका है। इसकी अहम वजह चांदी की कीमतों में आया शानदार उछाल है। चांदी वैश्विक स्तर पर पहली बार 75 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। MCX पर शुक्रवार को चांदी की कीमत ने 233183 रुपये प्रति किलो का नया उच्च स्तर क्रिएट किया।
साल 2025 में चांदी अब तक विदेशी बाजारों में 151 प्रतिशत और घरेलू बाजार में 153 प्रतिशत बढ़ चुकी है।मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं। चांदी ने इस साल सोने से अच्छा प्रदर्शन किया है।
Hindustan Zinc टॉप 5 सिल्वर प्रोड्यूसर्स में शामिल
वेदांता लिमिटेड की सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक दुनिया की टॉप 5 चांदी उत्पादक कंपनियों में से एक है। इसलिए चांदी में उछाल से कंपनी फायदा कमा रही है। कंपनी की उत्पादन क्षमता लगभग 800 टन है और इसके EBIT का 38 प्रतिशत सीधे चांदी से जुड़ा हुआ है। जैसे-जैसे चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं, कंपनी के लिए मार्जिन में बढ़ोतरी की उम्मीद जोर पकड़ रही है। इसे खनन की कम लागत और मजबूत रियलाइजेशन से और सपोर्ट मिल रहा है।
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मंगलवार को X पर एक पोस्ट में कहा कि चांदी, सोने की छाया से निकलकर एक लंबे समय तक चलने वाले स्ट्रक्चरल फेज में प्रवेश कर गई है। यह फेज सोलर सेल और रक्षा उपकरण जैसे क्षेत्रों से टेक्नोलॉजी-बेस्ड मांग से प्रेरित है। आगे कहा कि हिंदुस्तान जिंक, भारत की एकमात्र चांदी उत्पादक और वेदांता ग्रुप की एक प्रमुख कंपनी होने के नाते, चांदी की मांग में उछाल का फायदा पा रही है।
2 साल में शेयर ने पैसे किए डबल
हिंदुस्तान जिंक का मार्केट कैप 1.70 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर 2 साल में निवेशकों के पैसे डबल कर चुका है। 3 महीनों में शेयर 42 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.84 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में हिंदुस्तान जिंक ने स्टैंडअलोन बेसिस पर 8525 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया। मुनाफा 2632 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 33969 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 10279 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।