
Stocks to Watch: शुक्रवार, 26 दिसंबर को शेयर बाजार में 16 कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। इनसे सरकारी इंसेंटिव, नए ऑर्डर, कैपेसिटी विस्तार, हिस्सेदारी बिक्री, रेगुलेटरी जांच और मैनेजमेंट बदलाव जैसे अहम ट्रिगर्स आए हैं। इससे इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
Ola Electric Mobility Limited
ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि उसे ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के लिए लागू PLI स्कीम के तहत FY25 के लिए ₹366.78 करोड़ के इंसेंटिव का सैंक्शन ऑर्डर मिला है।
इंडसइंड बैंक ने कहा कि SFIO ने कंपनी एक्ट के तहत जांच शुरू की है। यह जांच इंटरनल डेरिवेटिव ट्रेड्स, बिना आधार के बैलेंस शीट आइटम्स और माइक्रोफाइनेंस इनकम अकाउंटिंग से जुड़े मुद्दों पर जानकारी मांगने से संबंधित है।
अल्ट्राटेक सीमेंट ने बताया कि उसने 1.8 मिलियन टन प्रति वर्ष की अतिरिक्त क्षमता चालू कर दी है। इसमें महाराष्ट्र के धुले यूनिट में 0.6 mtpa और राजस्थान के नाथद्वारा प्लांट में 1.2 mtpa की क्षमता शामिल है।
वोडाफोन आइडिया ने कहा कि उसे मुंबई और बेंगलुरु में टैक्स अथॉरिटीज से दो GST पेनल्टी ऑर्डर मिले हैं। इन दोनों मामलों में कुल वित्तीय जोखिम ₹83 करोड़ से ज्यादा का है।
पैनेसिया बायोटेक ने बताया कि UNICEF ने उसकी पेंटावैलेंट वैक्सीन सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू बढ़ा दी है। 2026 के लिए आवंटन $16.8 मिलियन और 2027 के लिए $15.18 मिलियन कर दिया गया है। इसके अलावा 2027 के लिए $3.68 मिलियन का नया अवॉर्ड भी मिला है।
सरकारी कंपनी NBCC ने मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के साथ एक MoU साइन किया है। इसके तहत मुंबई में पोर्ट की 25 एकड़ जमीन पर CGO कॉम्प्लेक्स का विकास किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में NBCC प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और एग्जीक्यूटिंग एजेंसी की भूमिका निभाएगी।
KNR कंस्ट्रक्शंस ने Indus Infra Trust के साथ समझौते किए हैं। इसके तहत वह चार रोड SPVs में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी ₹1,543.19 करोड़ में बेचेगी। इसमें ₹1,398.65 करोड़ की राशि सेल कंसीडरेशन के तौर पर शामिल है।
SEAMEC ने बताया कि उसका वेसल SEAMEC III दूसरे चरण के Pipeline Replacement Project (PRP-VIII A) और DSF II प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए रवाना हो चुका है।
गुजरात गैस ने कहा कि मिलिंद तोरावने ने 24 दिसंबर 2025 से मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात सरकार ने अवंतिका सिंह औलख को कंपनी की नई एमडी नियुक्त करने को मंजूरी दी है।
सरकारी कंपनी NTPC ने महाराष्ट्र में अपने सोलापुर सोलर पीवी प्रोजेक्ट के दूसरे और अंतिम चरण के कमीशन होने की जानकारी दी। इसके साथ ही सोलापुर सोलर प्रोजेक्ट पूरी तरह ऑपरेशनल हो गया है।
NTPC ग्रीन एनर्जी ने बताया कि गुजरात में स्थित उसके 1,255 मेगावाट क्षमता वाले खावड़ा-I सोलर पीवी प्रोजेक्ट की 69.04 मेगावाट क्षमता का कमर्शियल ऑपरेशन 25 दिसंबर से शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट CPSU Scheme Phase-II Tranche-III के तहत विकसित किया जा रहा है।
रिन्यूएबल कंपनी प्रीमियर एनर्जीज ने Transcon Ind में 34.21 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह डील ₹250 करोड़ में में हुई है।
जेके सीमेंट राजस्थान सरकार की ई-ऑक्शन प्रक्रिया में नागौर जिले के किशनपुरा लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर बनकर उभरी है। यह ब्लॉक 483 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और इसमें G3 स्तर की एक्सप्लोरेशन की गई है।
विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड को NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 400 MW AC ग्रिड-कनेक्टेड सोलर प्रोजेक्ट के लिए ₹459.20 करोड़ का EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट को 12 महीनों में पूरा किया जाएगा।
मोशन JVCo लिमिटेड ने Stonepeak और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) के साथ मिलकर कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड में 26 प्रतिशत तक इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर दिया है। यह ओपन ऑफर 26 प्रतिशत हिस्सेदारी को ₹194.04 प्रति शेयर के भाव पर खरीदने के लिए है।
Indian Railway Finance Corporation
सरकारी रेल कंपनी IRFC ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के साथ ₹9,821 करोड़ के रुपये टर्म लोन एग्रीमेंट को सफलतापूर्वक एग्जीक्यूट किया है। कंपनी के मुताबिक, यह लोन World Bank (IBRD) से लिए गए DFCCIL के मौजूदा विदेशी मुद्रा कर्ज के री-फाइनेंसिंग के लिए दिया गया है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।