Stock in Focus: 5 दिन में 10% चढ़ा ओला इलेक्ट्रिक, अब सरकार से मिले ₹366 करोड़; शेयरों पर रखें नजर – stock in focus ola electric gets government incentive of rs 366 crore under pli scheme shares in spotlight



Stock in Focus: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि उसे भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries) से ₹366.78 करोड़ के इंसेंटिव के लिए सैंक्शन ऑर्डर मिला है। यह इंसेंटिव ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के लिए लागू प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्स (PLI) स्कीम के तहत FY25 के लिए जारी किया गया है।

FY25 की बिक्री से जुड़ा है यह इंसेंटिव

ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक, यह इंसेंटिव FY 2024-25 के लिए तय की गई सेल्स वैल्यू से जुड़े डिमांड इंसेंटिव के तौर पर मंजूर किया गया है। इस रकम का भुगतान PLI-Auto स्कीम के तहत नामित फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन IFCI Limited के जरिए किया जाएगा।

PLI-Auto स्कीम की शर्तों पर मंजूरी

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि यह सैंक्शन PLI-Auto स्कीम की लागू शर्तों के हिसाब से दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह मंजूरी स्केल, लोकलाइजेशन और वर्टिकली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग में उसके मजबूत एग्जीक्यूशन को दिखाती है। साथ ही, भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम में उसकी स्थिति को और मजबूत करती है।

लोकल EV टेक्नोलॉजी पर फोकस

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा कि यह इंसेंटिव कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं और भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी विकसित करने के उसके फोकस को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह कदम सरकार के उस विजन के मुताबिक है, जिसके तहत भारत को एडवांस्ड ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन मोबिलिटी का ग्लोबल हब बनाया जा रहा है।

PLI-Auto स्कीम क्यों है अहम

PLI-Auto स्कीम सरकार की एक अहम पहल है, जिसका मकसद घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित करना है। इस स्कीम के जरिए कंपनियों को भारत में लोकल प्रोडक्शन, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और वैल्यू एडिशन के लिए इंसेंटिव दिया जाता है।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का हाल

Ola Electric Mobility Limited के शेयर बुधवार को 1.58% की बढ़त के साथ 35.30 रुपये पर बंद हुए। बीते 5 कारोबारी सेशन में ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 10.62% चढ़ा है। हालांकि, पिछले 1 महीने में स्टॉक 13.03% गिरा है। 6 महीने के दौरान यह 18.40% टूट चुका है। वहीं, 1 साल में ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक 62.27% तक क्रैश हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 14.80 हजार करोड़ रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top