2025 में इन 10 शेयरों ने कराई बंपर कमाई, सभी ने दिया 1000% से भी अधिक रिटर्न, कहीं आप तो नहीं चूक गए मौका? – multibagger stocks of 2025 these 10 shares surges over 1000 percent in this year do you own any



Multibagger Stocks of 2025: साल 2025 में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स ने इस साल अब तक करीब 9 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं निफ्टी में लगभग 10 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं मिडकैप और स्मॉलपैक इंडेक्सों का प्रदर्शन इससे भी कमजोर रहा है। हालांकि इसी दौरान कई चुनिदां शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने एक ही साल में अपने निवेशकों की संपत्ति कई गुना बढ़ा दी।

यहां हम 10 ऐसे मल्टीबैगर शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 2025 में अब तक बीएसई पर 1,000% से भी अधिक का रिटर्न दिया है।

1. आरआरपी सेमीकंडक्टर (RRP Semiconductor)

RRP सेमीकंडक्टर के शेयर 2025 में ₹181.9 से उछलकर ₹10,984 तक पहुंच गए। साल 2025 में अब तक यह कंपनी करीब 5,821 फीसदी बढ़ चुकी है। हालांकि, इस मल्टीबैगर रिटर्न के बावजूद कंपनी की वित्तीय स्थिति बेहद कमजोर है। हालिया नतीजों में कंपनी का रेवेन्यू नेगेटिव में रहा। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पास केवल दो फुल-टाइम कर्मचारी हैं और सेमीकंडक्टर यानी AI बूम से उसका सीधा संबंध भी काफी कमजोर माना जा रहा है।

कंपनी ने साल 2024 की शुरुआत में रियल एस्टेट से हटकर खुद को सेमीकंडक्टर से जोड़ने की कोशिश की थी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद, सेबी (SEBI) ने इस तेजी के पीछे किसी संभावित गड़बड़ी को लेकर जांच शुरू कर दी है। स्टॉक एक्सचेंजों ने भी RRP के शेयरों में ट्रेडिंग को हफ्ते में सिर्फ एक दिन तक सीमित कर दिया है।

2. स्वेदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग (Swadeshi Industries & Leasing)

साल 2025 में अब तक इस शेयर में करीब 5,269% की तेजी आ चुकी है। इसकी कीमत इस दौरान 2.92 रुपये से बढ़कर 156.80 तक पहुंच गई। नवंबर 2025 में कंपनी ने फिलीपींस की Perlas Weil Flores International Trading Corporation के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह समझौता MSME इंडस्ट्रियल पार्क, एग्रीकल्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और EV मोबिलिटी पर केंद्रित है।

3. आरआरपी डिफेंस (RRP Defense Ltd)

साल 2025 में अब तक इस कंपनी के शेयर करीब 4,418% तक बढ़ चुके हैं। पहले यूरो एशिया एक्सपोर्ट्स के नाम से जानी जाने वाली इस कंपनी के शेयर ₹20.31 से ₹917 तक पहुंच गए। दिसंबर 2025 में कंपनी ने इजरायल की Meprolight के साथ एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स और वेपन साइट्स के निर्माण के लिए रणनीतिक सहयोग की घोषणा की, जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ से जुड़ा है।

4. मिडवेस्ट गोल्ड (Midwest Gold)

साल 2025 में अब तक इस कंपनी के शेयर करीब 3,811% तक बढ़ चुके हैं। इस दौरान इसके शेयरों का भाव 111.57 रुपये से बढ़कर से 4,580 रुपये तक पहुंच गया है। नवंबर 2025 में कंपनी ने श्रीलंका में अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Good Energy (Pvt) Ltd की स्थापना की, जो रिन्यूएबल एनर्जी और बैटरी स्टोरेज सॉल्यूशंस पर काम करेगी।

5. स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज (Swan Defence and Heavy Industries)

साल 2025 में अब तक इस कंपनी के शेयर करीब 3,397% तक बढ़ चुके हैं। इस दौरान इसके शेयरों का भाव 37.78 रुपये से बढ़कर 1,322 रुपये तक पहुंच गए। अक्टूबर 2025 में Mazagon Dock Shipbuilders के साथ नेवी के लिए लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक बनाने का करार और नवंबर में नॉर्वे की कंपनी से $220 मिलियन का टैंकर ऑर्डर मिलने से शेयर को जबरदस्त सहारा मिला।

6. अरुणिस एडोब लिमिटेड (Arunis Abode)

साल 2025 में अब तक इस कंपनी के शेयर करीब 1,770% तक बढ़ चुके हैं। इस दौरान इसके शेयरों की कीमत 7.61 रुपये से 142 रुपये तक पहुंच गई। कंपनी अब Kalind Limited के नाम से रीब्रांडिंग की प्रक्रिया में है। दिसंबर 2025 में बोर्ड ने ₹160 करोड़ से ज्यादा जुटाने के लिए प्रेफरेंशियल इश्यू और एक रणनीतिक अधिग्रहण को मंजूरी दी।

7. जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स (GHV Infra Projects)

साल 2025 में अब तक इस कंपनी के शेयर करीब 1,535% तक बढ़ चुके हैं। GHV इंफ्रा के शेयरों का भाव इस दौरान 17.83 रुपये से बढ़कर 297.55 रुपये तक पहुंच गया। दिसंबर 2025 में कंपनी को झारखंड के जमशेदपुर में सिविल और MEP कार्यों के लिए ₹109 करोड़ का ऑर्डर मिला, जिसने शेयर को नई ऊंचाई दी।

8. श्री चक्र सीमेंट (Sri Chakra Cement)

साल 2025 में अब तक इस कंपनी के शेयर करीब 1,490% तक बढ़ चुके हैं। सीमेंट सेक्टर की इस कंपनी के शेयर इस दौरान 3.3 रुपये से बढ़कर 54.99 तक पहुंच गए, जिससे यह साल के बड़े सरप्राइज पैकेज में शामिल हो गया।

9. मार्डिया समयोंग कैपिलरी ट्यूब्स (Mardia Samyoung Capillary Tubes Company)

साल 2025 में अब तक इस कंपनी के शेयर करीब 1,280% तक बढ़ चुके हैं। इस दौरान इसके शेयरों का भाव 8.35 रुपये से उछलकर 115.20 रुपये तक पहुंच गया। दिसंबर 2025 में नए कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर की नियुक्ति से गवर्नेंस मजबूत होने की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।

10. कोलैब प्लेटफॉर्म्स (Colab Platforms)

साल 2025 में अब तक इस कंपनी के शेयर करीब 1,135% तक बढ़ चुके हैं। इस दौरान इसके शेयरों का भाव 15.76 रुपये से बढ़कर 190.90 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। नवंबर 2025 में कंपनी ने महाराष्ट्र में Colab Semiconductor Private Limited नाम से नई सब्सिडियरी शुरू की, जिससे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में एंट्री का रास्ता खुला।

यह भी पढ़ें- लगातार 7 दिनों से गिर रहा शेयर, CFO पर फ्रॉड का आरोप, फिर भी 59% तक बढ़ सकता है भाव?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top