
Stock Market Holidays: घरेलू शेयर बाजार गुरुवार, 25 दिसंबर को बंद हैं। क्रिसमस के मौके पर बाजारों में छुट्टी है। स्टॉक मार्केट वैसे तो हर हफ्ते शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन साथ ही कुछ पब्लिक हॉलिडेज पर भी इनमें छुट्टी रहती है। छुट्टियों को लेकर BSE और NSE प्लेटफॉर्म पर अपडेट मौजूद रहता है। क्रिसमस साल का आखिरी पब्लिक हॉलिडे है।
गुरुवार को BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, SLB सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR), कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सभी के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है।
NSE में भी इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सभी सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी।
बचे हुए 2025 में किन तारीखों पर शनिवार और रविवार
27 दिसंबर: शनिवार
28 दिसंबर: रविवार