Stock Market Holiday: गुरुवार को बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए वजह और चेक करें 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट – stock market holiday on december 25 why bse nse and mcx are closed and complete nse holiday list for 2026



Stock Market Holiday: साल 2025 में शेयर बाजार का आखिरी ट्रेडिंग पब्लिक हॉलिडे इसी हफ्ते पड़ रहा है। गुरुवार, 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) दोनों पूरे दिन बंद रहेंगे। इस दिन शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा।

25 दिसंबर को क्या-क्या बंद रहेगा

क्रिसमस के कारण गुरुवार, 25 दिसंबर को शेयर बाजार के सभी प्रमुख सेगमेंट बंद रहेंगे। इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करंसी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी पूरे दिन बंद रहेगा।

वीकेंड पर भी नहीं होगी ट्रेडिंग

पब्लिक हॉलिडे के बाद बाजार अपने तय वीकेंड ब्रेक पर भी बंद रहेगा। शनिवार, 27 दिसंबर और रविवार, 28 दिसंबर को भी शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। इस तरह निवेशकों को इस हफ्ते लगातार तीन दिन ट्रेडिंग का मौका नहीं मिलेगा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 2026 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, साल 2026 में शेयर बाजार कुल 15 दिन पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहेगा। इसके अलावा, हर शनिवार और रविवार को बाजार नियमित रूप से बंद रहेगा।

2026 का पहला और आखिरी ट्रेडिंग हॉलिडे

NSE के मुताबिक, साल 2026 में शेयर बाजार का पहला ट्रेडिंग हॉलिडे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रहेगा। वहीं, साल का आखिरी ट्रेडिंग हॉलिडे 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन होगा।

निवेशकों के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

इन पब्लिक हॉलिडेज के अलावा शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को भी बंद रहता है। ऐसे में ट्रेडिंग, निवेश और एक्सपायरी से जुड़े फैसले लेते समय छुट्टियों के इस कैलेंडर को ध्यान में रखना जरूरी है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।



Source link

Scroll to Top