
कंडोम बनाने वाली Cupid के शेयरों ने इस साल अब तक निवेशकों को हैरतंगेज वाला रिटर्न दिया है। स्टॉक 500 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। वहीं, पिछले दो साल में करीब 10 गुना हो गया है। बुधवार 24 दिसंबर को यह शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 474.65 रुपये पर बंद हुआ।
Cupid Limited क्या करती है
Cupid पुरुष और महिला कंडोम के साथ साथ वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट जैली और IVD किट का निर्माण और सप्लाई करती है। कंपनी की मौजूदा उत्पादन क्षमता सालाना 48 करोड़ से ज्यादा पुरुष कंडोम, 5.2 करोड़ महिला कंडोम और 21 करोड़ लुब्रिकेंट जैली सैशे की है।
Cupid का प्लांट और ग्लोबल पहचान
Cupid की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट महाराष्ट्र के नासिक जिले में सिन्नर के पास स्थित है। यह मुंबई से करीब 200 किलोमीटर पूर्व में है। कंपनी का दावा है कि वह दुनिया की पहली कंपनी है जिसे WHO और UNFPA से पुरुष और महिला दोनों कंडोम की सप्लाई के लिए प्री क्वालिफिकेशन स्टेटस मिला है।
गिरवी रखे शेयर में बड़ी कमी
23 दिसंबर को दी गई एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि प्रमोटर की गिरवी रखी हिस्सेदारी घटकर 20 प्रतिशत रह गई है। 30 सितंबर को यह 36.13 प्रतिशत था। कंपनी का कहना है कि यह कमी उसकी मजबूत होती फाइनेंशियल स्थिति और लंबे समय की ग्रोथ को लेकर प्रमोटर्स के भरोसे को दिखाती है। इससे निवेशकों का कॉन्फिडेंस भी बेहतर होने की उम्मीद है।
Cupid के मैनेजमेंट का बयान
Cupid के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवासिया के मुताबिक, प्रमोटर शेयर प्लेज में कमी मजबूत होती बैलेंस शीट और लगातार बने बिजनेस मोमेंटम का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह फाइनेंशियल डिसिप्लिन, पारदर्शिता और शेयरहोल्डर्स के लिए लंबे समय में वैल्यू बनाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
Cupid शेयर प्राइस का प्रदर्शन
Cupid के शेयरों ने हाल के समय में लगातार मजबूत रिटर्न दिए हैं। पिछले पांच दिनों में इसमें करीब 10 प्रतिशत की तेजी आई है। एक महीने में स्टॉक करीब 41 प्रतिशत चढ़ा है। छह महीनों में इसमें 395 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। साल 2025 में अब तक शेयर 524 प्रतिशत बढ़ चुका है, जबकि पिछले पांच साल में इसका रिटर्न 3,752 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
फिलहाल Cupid का P/E रेशियो 264.54 है, जो बताता है कि स्टॉक ऊंचे वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 12,743 करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।