Stocks To Buy: 40% तक बढ़ सकता है यह शिपबिल्डिंग स्टॉक, नुवामा ने ₹2,500 रुपये का दिया टारगेट – stocks to buy nuvama starts coverage on knowledge marine shares with buy rating sees 40 percent upside



Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (Knowledge Marine & Engineering Ltd) के शेयरों को ‘Buy’ रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 2,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इसके शेयरों में मंगलवार के बंद भाव से करीब 40 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान बताता है। नॉलेज मरीन के शेयर नवंबर 2024 में SME प्लेटफॉर्म से मेनबोर्ड पर माइग्रेट हुए थे। उसके बाद यह पहली बार है जब किसी ब्रोकरेज फर्म ने नॉलेज मरीन के शेयरों को ‘Buy’ रेटिंग दी है।

नुवामा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत का मैरीटाइम और इनलैंड वॉटरवेज सेक्टर इस समय एक अहम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। सरकार की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन, बंदरगाहों के विस्तार और देश के अंदर जलमार्गों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे इस सेक्टर की कंपनियों के लिए बड़े अवसर बन रहे हैं।

ब्रोकरेज के मुताबिक, नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग के शेयरों को इस माहौल का सीधा फायदा मिल रहा है, क्योंकि कंपनी का ऑर्डर-विन रेट करीब 50% है। इसके अलावा, इस फील्ड में सीमित कॉम्पिटीशन और ऊंचे एंट्री बैरियर्स इसे इंडस्ट्री में एक मजबूत स्थिति देती हैं।

मजबूत मार्जिन और डायवर्सिफाइड बिजनेस

नुवामा ने बताया कि नॉलेज मरीन 35% से 40% के बीच EBITDA मार्जिन डिलीवर करती है, जो इस सेक्टर में काफी मजबूत माना जाता है। कंपनी का बिजनेस मॉडल भी डायवर्सिफाइड है, जिसमें ड्रेजिंग, शिपबिल्डिंग, और दूसरे मरीन व सहायक सेवाएं शामिल हैं।

नवंबर 2025 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹1,700 करोड़ से ज्यादा रही, जिसमें से 85% से अधिक हिस्सा ड्रेजिंग और एंसीलरी सर्विसेज से आता है, जबकि शिपबिल्डिंग का योगदान बाकी हिस्से का है।

ऑर्डर बुक में जबरदस्त उछाल

नुवामा के अनुसार, नॉलेज मरीन की ऑर्डर बुक में सालना आधार पर करीब दोगुना (2x) की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को यह ऑर्डर देश के कई प्रमुख बंदरगाहों से मिले हैं। इसके अलावा, कंपनी के पास ग्रीन टग्स (पर्यावरण के अनुकूल टग बोट्स) के लिए भी करीब ₹650 करोड़ के ऑर्डर हैं, जो भविष्य के रेवेन्यू और सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए अहम माने जा रहे हैं।

ग्रोथ पर नुवामा को मजबूत भरोसा

ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग की रेवेन्यू ग्रोथ CAGR 58%, EBITDA CAGR 62% और नेट प्रॉफिट CAGR 71% रह सकती है। इसके साथ ही, नुवामा को उम्मीद है कि अगले तीन सालों में कंपनी की ऑर्डर बुक 42% की CAGR से बढ़ सकती है, जो इसके मजबूत बिजनेस विजिबिलिटी को दिखाता है।

शेयर का हाल

नुवामा की इस रिपोर्ट के बाद बुधवार 24 नवंबर को नॉलेज मरीन के शेयर 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 1,746.90 रुपये के स्तर पर कारोबार करते दिखे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 31.49 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयर 57% से भी अधिक का रिटर्न दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Stocks News: रिन्यूएबल कंपनी को मिला ₹2,035 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 15% उछले

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top