Stock Market Holiday: क्रिसमस के मौके पर कल 25 दिसंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार? नए साल की छुट्टियां भी जानें – stock market holiday nse and bse to remain closed on december 25 on account of christmas



Stock Market holiday: क्रिसमस के मौके पर निवेशकों के लिए एक जरूरी अपडेट है। स्टॉक एक्सचेंजों के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, गुरुवार 25 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस दिन देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा।

क्रिसमस की छुट्टी के चलते 25 दिसंबर को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLBs), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके अलावा, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी पूरे दिन बंद रहेगा। यानी सुबह और शाम, दोनों सत्रों में कारोबार नहीं होगा।

26 दिसंबर से फिर खुलेगा बाजार

NSE ने जारी की 2026 की छुट्टियों की सूची

इस बीच, NSE ने नए साल 2026 के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट भी जारी कर दी है। साल 2026 में शेयर बाजार कुल 15 दिन बंद रहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इन 15 में से 5 छुट्टियां शुक्रवार या सोमवार को पड़ रही हैं, जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स को लॉन्ग वीकेंड का लाभ मिलेगा। इन छुट्टियों की शुरुआत सोमवार 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से होगी।

NSE की ओर से जारी हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में शेयर मार्केट सिर्फ एक दिन 26 जनवरी को बंद रहेगा। इसके अलावा फरवरी में कोई ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है। वहीं मार्च, अप्रैल और मई में दो-दो दिन छुट्टियां रहेगी। जून में एक दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके बाद अगले दो महीने यानी जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं रहेगी।

शेयर मार्केट सितंबर में एक दिन बंद रहेगा। वहीं अक्टूबर और नवंबर में दो-दो दिन छुट्टियां रहेंगी। जबकि दिसंबर में सिर्फ एक दिन बाजार बंद रहेगा। नीचे दिए टेबल में छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं-

बजट के दिन भी खुला रहेगा बाजार?

इसके अलावा अगले साल बजट के दिन एक विशेष ट्रेडिंग सेशन भी हो सकता है। 1 फरवरी 2026, रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने की संभावना है। बजट दिवस पर पिछले कई सालों से यह परंपरा रही है कि बाजार उस दिन शनिवार-रविवार होने पर भी खुले रहते हैं, ताकि निवेशक और संस्थागत निवेशक बजट के ऐलानों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें। ऐसे में इस दिन बाजार खुलने की पूरी संभावना है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top