Pine Labs Share price: पाइन लैब्स के शेयरों में जोरदार तेजी, ब्रोकरेज ने भी कहा खरीद लो, जाने क्या है टारगेट प्राइस – pine labs share price share surge sharply brokerage firm recommends buying the stock find out the target price



Pine Labs Share price : Pine Labs के शेयरों में आज जोरदार तेजी है। इस शेयर पर ब्रोकरेज भी बुलिश है। जेफरीज ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 4.84 रुपए यानी 2.07 फीसदी की बढ़त के साथ 240 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज इंट्राडे में इसने 251.80 रुपए का हाई और 237.24 रुपए का लो छुआ है। इस स्टॉक ने अब तक अपने IPO प्राइस से लगभग 8% की बढ़त हासिल की है, लेकिन यह अपनी लिस्टिंग प्राइस से लगभग 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

पाइन लैब्स पर मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टेनली ने पाइन लैब्स के शेयरों की कवरेज ‘इक्वल-वेट’ कॉल के साथ शुरू की है, जिसका टारगेट प्राइस 260 रुपये प्रति शेयर है। इसका मतलब है कि स्टॉक की पिछली क्लोजिंग से इसमें लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है। इंटरनेशनल ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी फर्स्ट-मूवर एडवांटेज और एक मज़बूत पार्टनर इकोसिस्टम के साथ अपने फोकस सेगमेंट में लीड करती है। उसे उम्मीद है कि एसेट-लाइट बदलाव के कारण फर्म FY25-28 में 19 प्रतिशत रेवेन्यू CAGR और FY28 तक 20 प्रतिशत EBIT मार्जिन हासिल करेगी।

पाइन लैब्स पर जेफ़रीज़

जेफ़रीज़ ने पाइन लैब्स के शेयरों की कवरेज ‘Buy’ कॉल के साथ शुरू की है, जिसका टारगेट प्राइस 300 रुपये प्रति शेयर है। जेफ़रीज़ को लगता है कि इस शेयर में इसके वर्तमान स्तरों से 20 फीसदी की तेजी आ सकती है। इस इंटरनेशनल ब्रोकरेज को उम्मीद है कि फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स FY25-28 के दौरान 23 प्रतिशत CAGR रेवेन्यू हासिल करेगी। FY28 तक Adj EBITDA मार्जिन 15% से 27% संभव है। ऑपरेटिंग इफिसिएंसी से Adj EBITDA मार्जिन बढ़ सकते हैं। सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले इसका वैल्युएशन सस्ता है। शेयर की री-रेटिंग हो सकती है।

मॉर्गन स्टेनली और जेफ़रीज़ दोनों ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ, अफोर्डेबिलिटी सर्विसेज़ और इश्यूइंग बिज़नेस से होगी। जेफ़रीज़ का कहना है कि कंपनी वर्किंग कैपिटल की इंटेंसिटी पर फोकस बनाए हुए जिसमें इंस्टेंट कैशबैक भी शामिल है। इससे पाइन लैब्स को बिज़नेस बढ़ाने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top