OUTLOOK 2026 : नए साल के लिए कौन सा फंड सही, कहां मिलेगी ग्रोथ, जानिए एक्सपर्ट्स की राय – outlook 2026 which funds are right for the new year where will you find growth find out what the experts say



OUTLOOK 2026 : बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए AnandRathi Wealth के फिरोज अजीज ने कहा कि हर 3-4 साल बाद बाजार में तेजी का दायरा घटता है। एक साल के रिटर्न से उत्साहित या हतोत्साहित ना हो। पिछले कुछ महीन में बाजार में अच्छा करेक्शन हुआ है। मिड-स्मॉलकैप सेगमेंट में अच्छा करेक्शन दिखा है। H2FY26 में नतीजों में सुधार की उम्मीद है। मैक्रो में मजबूती है। देश में ग्रोथ की रफ्तार बढ़ेगी। फिरोज के 2026 के लिए ऑटोमोबाइल और बैंकिंग थीम पसंद है। उनको 2026 के लिए कंजम्प्शन थीम भी बेहतर दिख रही है।

2025: मुश्किल साल क्यों रहा?

Moneyfront के को-फाउंडर & CEO मोहित गांग ने कहा कि पूरे साल बाजार में टाइम और प्राइस करेक्शन देखने को मिला है। इंडेक्स हाई पर पहुंचा लेकिन पोर्टफोलियो में बड़ा दर्द देखने को मिला है। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में 50-70% तक करेक्शन आया है। US के साथ ट्रेड डील ना होना,भारत पर 50% का टैरिफ लगना और नॉमिनल GDP ग्रोथ के लेकर चिंता ने बाजार पर अपना असर दिखाया है। 2025 में रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 6% टूटा है।

2025: FIIs रुठे, DIIs ने संभाला

2025 में FIIs ने 3 लाख करोड़ रुपए का बिकवाली की है। वहीं, DIIs ने 7.5 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी की है। 2025 में MF रिटर्न का हाल बेहाल रहा है। केवल 2 लार्जकैप फंड ने निफ्टी को आउटपरफॉर्म किया है। केवल 8 फ्लेक्सी और 5 मल्टीकैप फंड ने बेंचमार्क को आउटपरफॉर्म किया है। मात्र 4 मिडकैप फंड ने बेंचमार्क को पीछे छोड़ा है। 1-2 स्मॉल कैप को छोड़ सभी के रिटर्न निगेटिव में रहे।

2026 में कैसा रहेगा बाजार

मोहित गांग का कहना है कि 2026 में भी बाजार के रेंज बाउंड रहने की आशंका है। मार्केट को लेकर सतर्क नजरिया है। निवेशकों को सही एसेट एलोकेशन पर फोकस करना होगा। ज्यादातर कैटेगरीज में बेंचमार्क से ज्यादा रिटर्न देना मुश्किल होगा। पोर्टफोलियो में Passive & Active एलोकेशन का बैलेंस रखना होगा। मोमेंटम लौटने तक स्मॉलकैप शेयरों से दूर रहना बेहतर

2026 के लिए पसंद फंड

मोहित गांग को 2026 के लिए लार्जकैप, लार्जकैप और मिडकैप और फ्लेक्सी कैप फंड पसंद हैं। मिडकैप में एक्टिव और पैसिव का मिश्रण पसंद है। कमोडिटी और इंटरनेशनल फंड भी उनको पसंद हैं। 2026 के लिए उनको फाइनेंशनियल,IT, फार्मा, कंज्प्शन सेक्टर और गोल्ड-सिल्वर पसंद हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top